world-news

प्रतापगढ़ जिले में निकाय चुनाव में 290 प्रत्याशी डटे: जिले के 105 वार्डों में होगा मुकाबला, यहां देखें नगर परिषद का मुकाबला - pratapgarh (Rajasthan) News

September 3, 2026

प्रतापगढ़ में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए चुनावी मैदान अब पूरी तरह तैयार है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। जिले की चारों नगरीय निकायों के 105 वार्डों में कुल 290 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

.

150 नामांकन रद्द, 346 प्रत्याशी मैदन में डटे

चुनाव के लिए कुल 496 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच के दौरान 150 नामांकन रद्द कर दिए गए, जिसके बाद 346 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। इसके बाद नाम वापसी के चरण में 49 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब 290 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

चारों नगरीय निकायों में प्रतापगढ़ नगर परिषद में सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 194 नामांकन पत्र भरे गए थे। जांच के बाद 123 नामांकन वैध पाए गए और नाम वापसी के बाद 107 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

अरनोद में 65, छोटीसादड़ी मं 58 और धरियावद में 60 प्रत्याशी मैदान में

इसके मुकाबले अरनोद में 88 नामांकन हुए थे, जिनमें से 65 प्रत्याशी मैदान में हैं। छोटीसादड़ी में 98 नामांकन के बाद 58 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं धरियावद में 116 नामांकन के बाद 60 प्रत्याशी अंतिम रूप से मैदान में हैं।

प्रतापगढ़ में 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया

नाम वापसी के दौर में प्रतापगढ़ नगर परिषद के 10 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस लिया। खास बात यह रही कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार ये सभी प्रत्याशी निर्दलीय थे। वार्ड 8 में इरफान अहमद और संजय कुमार राठौर ने नाम वापस लिया। वार्ड 9 से शभुम, वार्ड 15 से पुरुषोत्तम शर्मा, वार्ड 16 से उम्मलु्वरम शेख, वार्ड 18 से दमयंति सोनी और वार्ड 22 से संजय ने चुनाव से हटने का फैसला किया। इसी तरह वार्ड 26 में कुलदीप सिंह और रामकेश मीणा तथा वार्ड 40 में कुमदु चंडालिया ने नामांकन वापस ले लिया। इन नाम वापसी ने कई वार्डों का चुनावी गणित बदल दिया। कहीं मुकाबला बहुकोणीय से त्रिकोणीय हुआ तो कहीं निर्दलीय प्रत्याशी के हटने के बाद मुकाबला सीधे कांग्रेस बनाम भाजपा की टक्कर में बदल गया।

प्रतापगढ़ नगर परिषद में वार्डवार मुकाबला

वार्ड नंबरभाजपा (BJP)कांग्रेस (Congress)
वार्ड 1पुष्कर मीणागोवर्धन मीणा
वार्ड 2ठाकुर प्रसाद खत्रीदिगविजय सिंह राणावत
वार्ड 3विकास चनालवासुदेव
वार्ड 4लोकेश गुर्जरसुशील गुर्जर
वार्ड 5ज्योति खोईवालपायल धोबी
वार्ड 6धर्मा मीणामनोहर लाल मीणा
वार्ड 7कला मीणारेखा मीणा
वार्ड 8नितेश कुमावतसंस्कार शर्मा
वार्ड 9उत्सव जैनविनोद वैष्णव
वार्ड 10गोपाल धबाईकपिल तेली
वार्ड 11कुसुम शर्माकिरण गुर्जर
वार्ड 12सौरम दोशीजितेन्द तडवेचा
वार्ड 13समता डोसीज्योति सोनी
वार्ड 14पुष्पेन्द्र पालीवालआशुतोष
वार्ड 15योगेशकुमार जोशीआबिद हुसैन
वार्ड 16सीमा डोसीप्रमिला गंर्धव
वार्ड 17राकेश सोलंकीरोशन राठौर
वार्ड 18संगीता बोराणादिपीका राठौर
वार्ड 19दीपेश आमेटानेहा शर्मा
वार्ड 20इमरान मंसूरीशकिल सब्जी फरोज
वार्ड 21सोमेश टांकमनीष सकुनिया
वार्ड 22थमिश मोदीविवेक जांगिड़
वार्ड 23रजंना सोमानीहेमप्रकाश शर्मा
वार्ड 24ललीता टांकपल्लवी दशलानिया
वार्ड 25अर्जुन कुमावतकिशन कुमावत
वार्ड 26शूरवीर सिंह देवलराजदीप सिंह सिसोदिया
वार्ड 27माधवी कुमावतशशि भावसर
वार्ड 28रचना जैनरेखा
वार्ड 29मुकेश ग्वालाउदयलाल अहीर
वार्ड 30ज्योति ग्यालाराखी अहीर
वार्ड 31मोईन राजा मेवखुर्शिद मोहम्मद
वार्ड 32विजय जटियागणेश चौहान
वार्ड 33अम्रता चण्डालियाममता कुमारी राव
वार्ड 34राधा सुथारतेजकुंवर
वार्ड 35मनिषा जैनमनोज सांखला
वार्ड 36अविश बोरदियालता शर्मा
वार्ड 37वर्षा कुंवरज्योतिबाला
वार्ड 38रमेशचन्द्र राठोड़पुरण मल टॉक
वार्ड 39कृष्णलाल गुर्जरसंतोष प्रजापत
वार्ड 40प्रीति सोमानीगीता बाई सोनी