world-news

हर विधानसभा में स्टेडियम बनाने को मिल सकती है मंजूरी: मोहन कैबिनेट की बैठक में आएगा प्रस्ताव, 2800 मेगावाट के नए थर्मल पावर प्लांट पर भी निर्णय - Bhopal News

September 22, 2026

भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों में खेल परिसर विकसित करने के प्रस्ताव पर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही 2800 मेगावाट की नई ताप विद्युत परियोजना के लिए टेंडर आमंत्रित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री पहले ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम विकसित करने की घोषणा कर चुके हैं। प्रस्ताव के तहत खेल परिसरों में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और बैडमिंटन जैसी खेल गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित करने की योजना है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था पर भी फोकस रहेगा। यह प्रस्ताव खेल एवं युवक कल्याण विभाग की ओर से कैबिनेट में रखा जाएगा।

2800 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना का प्रस्ताव

ऊर्जा विभाग की ओर से 2800 मेगावाट की नई ताप विद्युत परियोजना के लिए टेंडर आमंत्रित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। सरकार भविष्य की बिजली जरूरतों को देखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

मैहर, मऊगंज और पांढुर्णा में नए कार्यालय

कैबिनेट में नवगठित जिलों मैहर, मऊगंज और पांढुर्णा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के नए कार्यालय/अनुभाग खोलने के प्रस्ताव पर भी निर्णय हो सकता है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं को जारी रखने के लिए वित्तीय स्वीकृति और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाने की तैयारी है।

गौरतलब है कि 15 सितंबर की पिछली कैबिनेट बैठक में भी मैहर, मऊगंज और पांढुर्णा में विभागीय ढांचा मजबूत करने के लिए नए पदों और कार्यालयों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

.

खबरें और भी हैं...

  • GST इंटेलिजेंस छापे में टैक्स चोरी 100 करोड़ पार: हाथ से तंबाकू गुटका बनाने का लिया लाइसेंस, मशीनों से किया प्रोडक्शन

    हाथ से तंबाकू गुटका बनाने का लिया लाइसेंस, मशीनों से किया प्रोडक्शन|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पेंशनर्स को एरियर्स न देने कोर्ट जाएगी जाएगी सरकार: फाइनेंस ने सभी विभागों को स्थगन लेने कहा, 32 माह और 27 माह के पेंडिंग हैं

    फाइनेंस ने सभी विभागों को स्थगन लेने कहा, 32 माह और 27 माह के पेंडिंग हैं|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • MP पुलिसकर्मी वर्दी में रील-फोटो पोस्ट नहीं कर सकेंगे: सरकार-अफसरों के खिलाफ बयानबाजी पर रोक; DGP ने जारी की 24 पॉइंट की गाइडलाइन

    सरकार-अफसरों के खिलाफ बयानबाजी पर रोक; DGP ने जारी की 24 पॉइंट की गाइडलाइन|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • वेतन सीमा बढ़ने पर दो लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा: ईपीएफ कमिश्नर बोले- अभी एमपी में 26 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिल रहा लाभ

    ईपीएफ कमिश्नर बोले- अभी एमपी में 26 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिल रहा लाभ|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर