- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mirzapur
- Mirzapur Basant Vidyalaya Controversy | ABVP Protest & Principal Apology
नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मिर्जापुर के बसंत विद्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं को बंधक बनाने के आरोप पर करीब 10 घंटे तक हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें विद्यालय का गेट बंद कर रोक लिया गया और अपमानित किया गया। यह विवाद प्रिंसिपल के माफीनामे के बाद शांत हुआ।
एबीवीपी कार्यकर्ता सोमवार सुबह विद्यालय में सदस्यता अभियान के लिए पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान विद्यालय का गेट बंद कर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया और उनके साथ बंधक जैसा व्यवहार किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर अन्य कार्यकर्ता भी विद्यालय पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अपमानित करने के बाद प्रिंसिपल ने उन्हें अराजक तत्व कहकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की।
दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विद्यालय परिसर में तनाव बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अपमानित करने के बाद प्रिंसिपल ने उन्हें अराजक तत्व कहकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की।

विद्यालय के प्रिंसिपल दिनेश प्रताप सिंह की ओर से जिलाधिकारी को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत भेजे जाने की बात सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया।
इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता प्रिंसिपल से माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे। विद्यालय के प्रिंसिपल दिनेश प्रताप सिंह की ओर से जिलाधिकारी को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत भेजे जाने की बात सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया।

करीब 10 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद रात करीब आठ बजे अधिकारियों की मौजूदगी में समझौता हुआ।
मामला बढ़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात की। करीब 10 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद रात करीब आठ बजे अधिकारियों की मौजूदगी में समझौता हुआ। प्रिंसिपल के माफीनामे के बाद यह विवाद शांत हो गया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विद्यालय पर निर्धारित फीस से ज्यादा पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि विद्यार्थियों से तय शुल्क से ज्यादा रकम लिए जाने की शिकायतें मिली हैं।
.