world-news

लखनऊ में चमत्कार, 28 महीने पहले जिस महिला का हुआ था अंतिम संस्कार, 28 महीने बाद जिंदा लौटी, परिजन हैरान

September 7, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके से एक बेहद हैरान करनेवाला मामला सामने आया है। जिस 28 वर्षीय महिला को 28 महीने पहले मृत मानकर उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह बीते 5 सितंबर 2026 को अचानक अपने मायके जिंदा लौटकर आ गई। महिला को सामने देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

पढ़ें :- मधुबनी में महिलाओं से बात कर रही पत्नी के गर्दन पर पति ने चला दी कुल्हाड़ी, आरोपी गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुबारा घर लौटकर आई इस महिला का नाम शिवानी हैं। इसकी शादी साल 2020 में आनंद सिंह से हुई थी। आपसी अनबन के चलते 2 मई 2024 को शिवानी अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

नाले में मिला था शव, ससुराल वालों पर दर्ज हुआ था केस

इस म​हिला के लापता होने के करीब दो महीने बाद, 16 जुलाई 2024 को आईआईएम (IIM) रोड के पास एक नाले से एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। शिवानी के मायके वालों ने हाथ में बंधे कंगन और अंगूठी के आधार पर उसे अपनी बेटी के रूप में पहचान लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिवार वालों ने भैंसाकुंड श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। मायके वालों ने शिवानी के पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

पढ़ें :- अंबाला में दुखद वारदात, चरित्र पर शक में पति ने पत्नी की छुरी से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

डीएनए (DNA) रिपोर्ट और शिवानी के बयान से खुला राज

पुलिस के मुताबिक, शव मिलने के समय डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। बाद में आई DNA रिपोर्ट में यह पता चला था कि वह शव शिवानी का नहीं था। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर से दहेज हत्या की धाराएं हटा दी थीं, जिससे ससुराल वालों को बड़ी राहत मिली थी। बीते 5 सितंबर को औचक शिवानी के जिंदा लौटने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो पूरा मामला साफ हुआ। शिवानी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर चली गई थी और लखनऊ के ही पारा इलाके में जावेद नामक युवक के साथ रह रही थी। जावेद के समझाने पर वह इतने महीनों बाद अपने मायके वापस लौटी।

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल

हांलाकि, शिवानी के सुरक्षित लौटने से उसके जिंदा होने का रहस्य तो सुलझ गया है, लेकिन अब लखनऊ पुलिस के सामने एक नया और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस अब इस बात की छानबीन में जुट गई है कि अगर शिवानी जिंदा है, तो वह नाले में मिला शव किसका था, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया? पुलिस उस अज्ञात महिला की पहचान के लिए नए सिरे से मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- झारखंड से भागलपुर लाई जा रही चांदी की बड़ी खेप बरामद, बस चेकिंग के दौरान नाबालिग धराया