.
बीजापुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 24 सड़कों को बिना बनाए ही भुगतान करने वाले जिम्मेदार 25 अफसरों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। मिट्टी पाटकर राशि निकालने वाले 15 ठेकेदारों से वसूली का आदेश भी हो गया है। बता दें कि 2018-19 में इन सड़कों को बनाने की स्वीकृति शासन ने दी थी। 2021-22 में ठेकेदारों ने काम शुरू किया।
इस दौरान अफसरों ने बिना सड़क की जांच किए ही 45 करोड़ रुपए जारी कर दिए। यही नहीं केंद्रीय पोर्टल पर फर्जी इंट्री तक चढ़ा दी गई। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ऐसे जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। शो कॉज नोटिस के जवाब के बाद तत्कालीन ईएनसी अरविंद राही से भी जवाब तलब किया जाएगा।
5 अफसर रिटायर भी हो गए 2021-22 में ठेकेदारों को फर्जी भुगतान करने वाले पांच अफसर अधीक्षण अभियंता केआर शास्त्री, कार्यपालन अभियंता विजय कुमार कोमरे, आरके साहू, पीएम साहू और एमपी खरे रिटायर हो चुके हैं। इसके अलावा उप अभियंता एसएल कुर्रे संविदा पर हैं। शो कॉज नोटिस के जवाब से अगर शासन संतुष्ट नहीं हुआ तो इन सभी की पेंशन को भी रोका जा सकता है।
आवापाली-कोटापाली रोड: पीडब्ल्यूडी की सड़क के नीचे दफन जब मौके पर पहुंचे तो डामर की सड़क बन गई है। इस पर लगे बोर्ड में एजेंसी पीडब्ल्यूडी बताई गई। इसके आसपास कोई ऐसे सबूत नहीं मिले कि इस पर कोई सड़क बनी हो। आगे की सड़क भी पीडब्लूडी बना रही है। स्थानीय रमेश भगत ने बताया कि पहले यहां कच्ची सड़क होती थी। नक्सली क्षेत्र होने की वजह से इस पर कोई अधिक लोग नहीं गुजरते थे। अब यहां पहली बार सड़क बन रही है।

इन ठेकेदारों से होगी वसूली मेसर्स पी. एस.ए कंस्ट्रक्शन मेसर्स सोनी कंस्ट्रक्शन मेसर्स गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी हरबीर सिंह बढेसा मेसर्स रविन्दर सिंह ढिल्लन मेसर्स बाफना कंस्ट्रक्शन मेसर्स आईकॉन इन्फ्रास्ट्रक्चर मेसर्स एम. एस. आर. कंस्ट्रक्शन मेसर्स मो. फिरोज कंस्ट्रक्शन मेसर्स चन्द्रप्रकाश सिंह मेसर्स सजन गुप्ता मेसर्स धनगल बिल्डर्स श्रींग कंस्ट्रक्शन मेसर्स कुलकर्णी एंड साहू बिल्डकॉन प्रा. लि. मेसर्स गंगा कंस्ट्रक्शन।
ठेकेदारों पर FIR की चेतावनी बीजापुर की 24 सड़कों को 2018-19 में स्वीकृति मिली थी। 2020-21 में इन्हें फर्जी भुगतान किया गया। जिम्मेदार 25 अफसरों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। जवाब के बाद शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। 15 ठेकेदारों को हुए फर्जी भुगतान की वसूली के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। अगर वह समय सीमा में पैसे नहीं देते हैं तो उन पर एफआईआर भी होगी। -भीम सिंह, सचिव, पंचायत विभाग
काम में देरी, 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट बस्तर में सड़कों और पुलों के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर लोक निर्माण विभाग ने छह ठेकेदारों के पंजीयन नवीनीकरण पर रोक लगा दी है और दो के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं।
इनके पंजीयन निरस्त किए गए के. मोहन रेड्डी, ट्रांसाफ्ट इंफ्रा. शांति विजय कन्सट्रक्शन राघवा कन्सट्रक्शन, बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर पंकज हालदार : पंजीयन निरस्त