Aug 20, 2026 10:08 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) का IPO दांव लगाने के लिए खुल गया है
- आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 300 रुपये है
- ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 220 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं

Tempsens Instruments IPO: टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) का IPO 24 अगस्त तक खुला रहेगा।
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) का आईपीओ दांव लगाने के लिए गुरुवार 20 अगस्त से खुल गया है। कंपनी का आईपीओ 24 अगस्त तक खुला रहेगा। ग्रे मार्केट में टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के शेयरों को लेकर अभी से काफी हलचल है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 73 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे (प्रीमियम) के साथ कारोबार कर रहे हैं। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के आईपीओ का टोटल साइज 650 करोड़ रुपये तक का है।
300 रुपये है शेयर का दाम, 220 रुपये चल रहा GMP
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के आईपीओ में शेयर का दाम 300 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी 220 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के शेयर 500 रुपये के ऊपर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयर अलॉट होंगे, वे मौजूदा GMP के हिसाब से लिस्टिंग वाले दिन 73 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर 28 अगस्त 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार 25 अगस्त को फाइनल हो सकता है।
अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के आईपीओ में आम निवेशक या रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 50 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में कम से कम 15000 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 80.51 पर्सेंट थी, जो कि अब 65.67 पर्सेंट रह जाएगी। वीरेंद्र प्रकाश राठी, विनय राठी और प्रदीप सिंह तालेसारा कंपनी के प्रमोटर्स हैं।
क्या करती है टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स?
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) की शुरुआत साल 1990 में हुई है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) एक थर्मल इंजीनियरिंग एंड स्पेशलाइज्ड केबल मैन्युफैक्चरर है। कंपनी कस्टमाइज्ड टेम्प्रेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल्स की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में टेम्प्रेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल्स हैं। 1 अप्रैल 2023 से लेकर 31 मार्च 2026 तक कंपनी ने 1000 से ज्यादा यूनीक कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज दी हैं। इसके अलावा, कंपनी ने 80 से ज्यादा देशों को अपने प्रॉडक्ट्स एक्सपोर्ट किए हैं। कंपनी रेवेन्यू के मामले में भारत में कॉन्टैक्ट एंड नॉन-कॉन्टैक्ट टेम्प्रेचर सेंसर्स की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ें