Updated On: Jul 11, 2026 | 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Chhatrapati Sambhajinagar में दिवंगत 'डॉन' बाबा फरजान के आलीशान बंगले पर क्राइम ब्रांच ने 21 घंटे तक महा-छापेमारी की। इस गुप्त कार्रवाई में पुलिस को करोड़ों का कैश और भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।

छत्रपति संभाजीनगर में डॉन बाबा फरजान के बंगले पर छापामार कार्रवाई करते अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
विस्तार
Don Baba Farzan Bungalow Raid: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से इस वक्त की सबसे बड़ी आपराधिक और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। 90 के दशक में शहर में खौफ और दहशत का पर्याय रहे कथित ‘डॉन’ बाबा फरजान के मिटमिटा स्थित आलीशान बंगले पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पिछले महीने बाबा फरजान के निधन के बाद, क्राइम ब्रांच और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक बेहद गोपनीय ऑपरेशन को अंजाम देते हुए शुक्रवार तड़के इस आलीशान साम्राज्य पर धावा बोल दिया।
छत्रपति संभाजीनगर में ‘डॉन’ बाबा फरजान के बंगले पर क्राइम ब्रांच और EOW ने करीब 21 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी मात्रा में नकदी, आभूषण और हथियार मिले हैं। बताया जा रहा है कि बंगले के दो कमरों से मिली करोड़ों रुपये की नकदी गिनने के लिए पुलिस को 5 नोट गिनने वाली मशीनें मंगानी पड़ीं।
पहले से बनाई गई थी कार्रवाई की योजना
छत्रपति संभाजीनगर के मिटमिटा और सिटी चौक क्षेत्र में कभी प्रभाव रखने वाले बाबा फरजान का करीब एक महीने पहले निधन हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इस कार्रवाई की योजना बेहद गोपनीय तरीके से तैयार की। छापे से पहले पुलिस ने बाबा फरजान के दो करीबी कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे शहर पुलिस, क्राइम ब्रांच, आर्थिक अपराध शाखा और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने पड़ेगांव-मिटमिटा क्षेत्र में लगभग एक एकड़ में फैले आलीशान बंगले को चारों ओर से घेर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
तलाशी अभियान में मिली बेहिसाब संपत्ति
- 5 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी
- 29 लाख रुपये के आभूषण
- 21 लाख रुपये के सोने के गहने
- 8 लाख रुपये की चांदी जब्त
हथियारों का जखीरा भी बरामद
- 4 राइफल
- करीब 500 जिंदा कारतूस
- तलवारें और धारदार चाकू बरामद
यह भी पढ़ें:- मुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
आधी रात को खत्म हुई कार्रवाई
सुबह शुरू हुआ छापेमारी अभियान रात करीब 1 बजे समाप्त हुआ। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के अनुसार, बंगले की दो गुप्त जगहों से नकदी, आभूषण और हथियार बरामद किए गए। आर्थिक अपराध शाखा ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस कार्रवाई का विस्तृत आधिकारिक ब्योरा जारी नहीं किया गया है।
