world-news

कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान| Navbharat Live

July 11, 2026

कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान

  • Written By:

    सोनाली झा

Updated On: Jul 11, 2026 | 05:04 PM IST

विज्ञापन

सार

Operation Safed Sagar Release Date: नेटफ्लिक्स ने अपनी नई मिलिट्री ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ऐलान कर दिया है। कारगिल युद्ध पर आधारित यह सीरीज 7 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है।

Operation Safed Sagar Netflix New Series Kargil War Series Indian Air Force

ऑपरेशन सफेद सागर का ऐलान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Operation Safed Sagar Series: भारतीय सेना और खासतौर पर भारतीय वायुसेना के शौर्य की कई कहानियां बड़े पर्दे और ओटीटी पर दिखाई जा चुकी हैं। अब नेटफ्लिक्स एक और दमदार मिलिट्री ड्रामा लेकर आ रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 7 अगस्त 2026 से दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। इस सीरीज की कहानी साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ पर आधारित है।

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ दर्शकों को भारतीय वायुसेना के ‘गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन’ के बहादुर पायलटों की जिंदगी, उनके साहस, त्याग और कठिन परिस्थितियों में लिए गए फैसलों से रूबरू कराएगी। सीरीज केवल युद्ध के एक्शन सीक्वेंस तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन सैनिकों के निजी जीवन, उनके परिवारों और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को भी भावनात्मक अंदाज में पेश करेगी।

दमदार स्टार कास्ट

इस सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है, जबकि इसे अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने मिलकर क्रिएट किया है। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्णव भसीन और अमृता बागची जैसे कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुभवी और युवा कलाकारों का यह मेल कहानी को और प्रभावशाली बनाने का काम करेगा।

16,000 फीट की ऊंचाई पर शूट हुए अहम दृश्य

मेकर्स के अनुसार, सीरीज को वास्तविक और भव्य रूप देने के लिए 100 से अधिक लोकेशंस पर शूटिंग की गई है। इसके कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग 16,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर बर्फीले और कठिन इलाकों में की गई है। अत्याधुनिक वीएफएक्स और बड़े स्तर के प्रोडक्शन के जरिए दर्शकों को कारगिल के हवाई युद्ध का वास्तविक अनुभव देने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें- Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां

सम्बंधित ख़बरें

पूर्व वायुसेना अधिकारी के अनुभवों से तैयार हुई स्क्रिप्ट

सीरीज के को-क्रिएटर कुशल श्रीवास्तव भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यही वजह है कि कहानी में लड़ाकू पायलटों के जीवन, मिशन के दौरान लिए जाने वाले स्प्लिट-सेकंड फैसलों और युद्ध की बारीकियों को बेहद प्रामाणिक तरीके से दिखाया गया है। मैचबॉक्स शॉट्स और फील गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी यह सीरीज भारतीय वायुसेना के उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

Follow Navbharatlive whatsapp