₹20 Lakh Home Loan EMI: अगर आप लोन लेने की सोच रहें हैं। तो देश के कई बैंक अपने ग्राहकों को घर खरीदने या बनवाने के लिए होम लोन की सुविधा देते हैं। इसके अलावा बैंक एजुकेशन लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और गोल्ड लोन जैसे कई तरह के लोन देने की सुविधा देते हैं। हालांकि, कोई भी लोन लेने से पहले उसकी ब्याज दर और हर महीने चुकाई जाने वाली EMI के बारे में जानना जरूरी है।
अगर आप भी अपना घर खरीदने के लिए 20 लाख रुपये का होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। मान लीजिए कि आप इस लोन को 10 साल यानी 120 महीने में चुकाना चाहते हैं, तो आपकी मासिक किस्त कितनी होगी? यहां हम समझेंगे कि कम और अधिक ब्याज दर पर आपको हर महीने कितनी EMI देनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें:PM CARES Scholarship: बच्चों की छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! बिना आधार के भी मिलेगी छात्रवृत्ति, जानें नए नियम
20 लाख होम लोन पर EMI?
अगर आप केनरा बैंक (Canara Bank Home Loan) से 20 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं और इसे 10 साल में चुकाने की सोच रहें हैं, तो आपकी EMI बैंक की ब्याज दर पर निर्भर करेगी। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, अगर सालाना ब्याज दर 7.20 फीसदी (Home Loan Interest Rates) रहती है, तो आपकी मासिक किस्त कम होगी।
इस ब्याज दर और 120 महीने की अवधि के आधार पर 20 लाख रुपये के लोन की EMI लगभग 23,450 रुपये प्रति माह होगी। इस तरह आपको हर महीने एक तय रकम चुकानी होगी, जिससे 10 साल में लोन का भुगतान पूरा हो सकेगा।
20 लाख रुपये के होम लोन पर अधिकतम EMI?
अब बात करते हैं कि अगर होम लोन पर सालाना ब्याज दर 10 फीसदी हो, तो आपको हर महीने कितनी किस्त देनी पड़ सकती है। ब्याज दर बढ़ने के साथ आपकी EMI और कुल ब्याज का खर्च भी बढ़ जाता है।
अगर आप केनरा बैंक से 20 लाख रुपये का होम लोन 10 फीसदी सालाना ब्याज दर पर 10 साल के लिए लेते हैं, तो आपकी EMI (Home Loan EMI Calculator) लगभग 26,430 रुपये प्रति माह होगी। इस स्थिति में लोन की मूल राशि के अलावा आपको ब्याज के रूप में भी अच्छी-खासी रकम चुकानी पड़ेगी।
EMI और कुल भुगतान का गणित
अगर आप केनरा बैंक से 20 लाख रुपये का होम लोन 10 साल (₹20 Lakh Loan for 10 Years) के लिए 7.20 फीसदी सालाना ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI (₹20 Lakh Home Loan EMI) लगभग 23,450 रुपये हो सकती है। इस हिसाब से 10 साल में आपको कुल करीब 28.14 लाख रुपये चुकाने होंगे, जिसमें लगभग 8.14 लाख रुपये ब्याज शामिल होगा।
वहीं, अगर आपको यही लोन 10 फीसदी सालाना ब्याज दर पर मिलता है, तो आपकी मासिक EMI लगभग 26,430 रुपये होगी। इस स्थिति में 10 साल के दौरान आपको कुल करीब 31.72 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। इसमें लगभग 11.72 लाख रुपये ब्याज के होंगे।
यह भी पढ़ें: Google Lens Features: Google Lens के ये 5 फीचर्स जानते हैं आप? फोन चलाने का तरीका हो जाएगा आसान