कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
टेस्ला की नई फ्लाइंग रोडस्टर हवा में छलांग और मिड-एयर फ्लिप जैसे करतब कर सकती है. ऐसे में कई लोगों का सवाल है कि आखिर यह कार कितनी देर तक हवा में उड़ा सकती है? आइए जानते हैं.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 17 Oct 2026 10:42 PM (IST)

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार?
Source : instagram
एलन मस्क की टेस्ला ने एक बार फिर ऑटोमोबाइल की दुनिया में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने भविष्य की फ्लाइंग कार को चर्च का विषय बना दिया है. 15 अक्टूबर 2026 को टेक्सास में पेश की गई नई जनरेशन Tesla Roadster ने प्रदर्शन के दौरान जमीन से ऊपर उठकर हवा में स्टंट किए और फिर पहियों पर लैंड किया. इस कार को SpaceX की तकनीक से जुड़े थ्रस्टर्स की मदद से हवा में उछलते दिखाया गया.
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुए लोगों के मन में सवाल आने लगे कि यह कार कितनी देर तक हवा में उड़ सकती है? ऐसे में आइए जानते हैं एलन मस्क की इस खास फ्लाइंग कार की खासियत और फिचर्स के बारे में.
कितनी देर तक उड़ सकती है फ्लाइंग कार?
अभी तक इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया गया है. Tesla ने सार्वजनिक तौर पर अभी तक ऐसी कोई टाइम लिमिट, अधिकतम ऊंचाई या हवा में तय की जाने वाली दूरी के बारे में जानकारी नहीं दी है. टेक्सास में हुए मौजूदा प्रदर्शन को देखकर इसे किसी विमान या eVTOL की तरह लंबे समय तक उड़ने वाली कार कहना सही नहीं होगा. हालांकि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Roadster का प्रदर्शन मुख्य रूप से बेहद कम समय के हवाई करतब और उछाल पर फोकस करता है.
यह भी पढ़ें: नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
रॉकेट जैसी तकनीक से हवा में छलांग
Roadster के खास Rocket वर्जन में SpaceX से जुड़ी cold-gas/हाई-प्रेशर थ्रस्टर तकनीक इस्तेमाल की गई है. प्रदर्शन में इन्हीं थ्रस्टर्स ने कार को जमीन से ऊपर उठने, दिशा बदलने और हवा में फ्लिप करने में मदद की. इसके अलावा कार में एक विशेष suction system भी दिखाया गया, जिसकी मदद से वाहन को ट्रैक की सतह से असामान्य तरीके से चिपकाकर चलाया गया. यानी कि फिलहाल यह तकनीक हेलिकॉप्टर की तरह लगातार हवा में उड़ने के बजाय बहुत तेज और नियंत्रित एयर स्टंट करने में ज्यादा सही दिखाई देती है. Tesla ने नई Roadster की उत्पादन शुरुआत 2028 में करने का लक्ष्य बताया है.
भारत में कैसे चलेगी यह फ्लाइंग कार?
अगर भविष्य में ऐसी कार भारत में आती है तो इसे केवल कार की तरह सड़क पर चलाने की अनुमति मिलना पर्याप्त नहीं होगा. हवा में उड़ने की क्षमता के कारण इसे एविएशन नियमों के दायरे में भी लाना पड़ेगा. भारत में DGCA पहले से Vertical Take-Off and Landing यानी VTOL जैसे विमानों के लिए type-certification guidance जारी कर चुका है.
यह भी पढ़ें: एक बटन दबाते ही बदल जाता है कांच! इन कारों में है Smart Glass तकनीक

About the author हिमांशु सिंह
हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.
ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.
हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.
काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.
Read More
Published at : 17 Oct 2026 02:16 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola