sports

दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह

July 25, 2026

IND vs ZIM 2nd T20I: दूसरे टी20 के दौरान भारत और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. तो आइए जानते हैं कि खिलाड़ियों ने यह पट्टी क्यों बांधी.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 25 Jul 2026 07:25 PM (IST)

Preferred Sources

Why India and Zimbabwe player wearing black armbands IND vs ZIM 2nd T20 at Harare Vice-chairman Sylvester Matshaka passed away दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह

Why India and Zimbabwe wearing black armbands

Source : BCCI

India and Zimbabwe Player Wearing Black Armbands: हरारे में शनिवार (25 जुलाई) को दूसरे टी20 के दौरान भारत और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी मैदान पर हाथ में काली पट्टी यानी ब्लैक बैंड बांधकर उतरे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी साझा की. दरअसल जिम्बाब्वे क्रिकेट के वाइस-चेयरमैन सिल्वेस्टर मात्शाका (Sylvester Matshaka) को श्रद्धांजलि देने के लिए खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी, जिनका मैच से पहले कल रात में निधन हो गया था.

दुख जताने के लिए दोनों खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे. खेल जगत में किसी दिग्गज खिलाड़ी या प्रशासक के निधन पर इसी तरह शोक व्यक्त किया जाता है. कई मैच से पहले आत्मा की शांति के लिए मौन धारण भी किया जाता है. 

बीसीसीआई ने इस पर बयान जारी करते हुए लिखा, "टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी जिम्बाब्वे क्रिकेट के वाइस-चेयरमैन सिल्वेस्टर मात्शाका को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांध रहे हैं, जिनका कल रात निधन हो गया."

#TeamIndia and Zimbabwe players are wearing black armbands to pay their respects to the Zimbabwe Cricket Vice-chairman Sylvester Matshaka, who passed away last night. pic.twitter.com/pAknRA6KAR

— BCCI (@BCCI) July 25, 2026

टीम इंडिया ने बोर्ड पर लगाए 219

मैच में जिम्बाब्व ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने का निमंत्रण दिया. बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए. इस दौरान ईशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 81 रन स्कोर किए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. बाकी तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 60 रन बनाए. सबसे ज्यादा उम्मीद करने वाले खिलाड़ी फ्लॉप रहे. वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 20 रन बनाए. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 8 गेंदों में 2 चौके लगाकर 08 रन बनाए. इस दौरान जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड न्गारावा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी और ब्रायन बेनेट ने 1-1 विकेट लिया. 

यह भी पढ़ें: विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?

Published at : 25 Jul 2026 07:03 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola