Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बड़े बयान ने हलचल मचा दी है. उन्होंने 'भोजपुरी बवाल' में बड़ा कन्फेशन किया है और मां बनने की इच्छा जाहिर की है. जानिए परिवार का रिएक्शन.
Written By : राहुल यादव | Updated at : 25 Jul 2026 07:07 PM (IST)

मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे
Source : Screenscrab/Instagram
भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे निरहुआ दिनेश लाल यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनकी निजी जिंदगी प्रोफेशनल से ज्यादा सुर्खियों में रहती है. इन दिनों वो जियो हॉटस्टार के मोस्ट अवेटेड शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर हेडलाइन्स में हैं. इसके कई प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुके हैं. ऐसे में उन्होंने अपने लेटेस्ट प्रोमो में बड़ा कन्फेशन किया है, जिसके बाद फैंस ही नहीं परिवार भी हैरान हो गए हैं और हलचल मच गई है.
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे
'भोजपुरी बवाल' का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें आम्रपाली दुबे अपने माता-पिता और बहन के साथ दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वो पहले तो मंदिर में जाकर देवी के दर्शन करती हैं और फिर परिवार के साथ गंभीर मुद्दे पर डिस्कशन करते हुए नजर आती हैं. इस दौरान आम्रपाली अपने फैसले से चिंतित तो दिखाई देती हैं लेकिन फाइनल फैसला परिवार को बताती हैं.
यह भी पढ़ें: 'जन नायकन' ने 78 करोड़ के पार, जानें सैटरडे का कलेक्शन
मां बनने के फैसले पर क्या बोलीं आम्रपाली?
आम्रपाली दुबे वीडियो में कहती हैं, 'अपनी पूरी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही हूं. मुझे नहीं पता कि इस फैसले का आउटकम क्या होगा. मेरी फैमिली और फैंस कैसे रिएक्ट करेगी? लेकिन मुझे ये करना है. मैं मां बनना चाहती हूं.' उनके इस फैसले पर आम्रपाली के पिता अपनी वाइफ से कहते हैं, 'क्या कहती हो उषा?' इसके बाद उनकी बहन भी उनसे सवाल करती हैं, 'क्या आप श्योर हो?' वहीं, एक्ट्रेस अपने फैसले पर अटल रहती हैं.
हालांकि, आम्रपाली दुबे इस बातचीत के बाद रोती भी नजर आती हैं. ऐसे में अब जियो हॉटस्टार पर आने वाले शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और इसे देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं. आम्रपाली ने इस बातचीत में शादी का भी कोई जिक्र नहीं किया, जिसके बाद ऐसा लगता है कि वो बिना शादी के मां बनना चाहती हैं. उन्होंने ये भी क्लीयर नहीं किया कि वो किसी बच्चे को गोद लेंगी या फिर साइंस का सहारा लेंगी.
यह भी पढ़ें: 'मां इंटि बंगारम' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'भोजपुरी बवाल' के बारे में
बहरहाल, अगर शो 'भोजपुरी बवाल' के बारे में बात की जाए तो इसे जियो हॉटस्टार पर 2 अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा. इसमें आम्रपाली दुबे के साथ ही निरहुआ दिनेश लाल यादव, तेज प्रताप यादव, पवन सिंह और काजल राघवानी जैसे सेलिब्रिटी पहुंचेंगे. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि इस शो में और क्या खुलासे होते हैं और क्या बवाल मचने वाला है?
और पढ़ें

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.
Read More
Published at : 25 Jul 2026 07:07 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola