world-news

सीकर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के 2 शोरूम में भीषण आग: 40 से ज्यादा स्कूटी-बाइक-ऑटो जले, करोड़ों के नुकसान की आशंका - Sikar News

August 29, 2026

सीकर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सीकर में शनिवार सुबह 4 बजे 2 इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में भीषण आग लग गई। दोनों शोरूम और उनमें रखे 40 इलेक्ट्रिक व्हीकल जल गए। आग इतनी भीषण थी कि पास के ऑटो पार्ट्स के शो रूम को भी चपेट में ले लिया।

दमकल की 5 गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

SHO राजाराम लेघा ने बताया- सबसे पहले आग बीएस ऑटोमोबाइल में लगी जो बढ़ते-बढ़ते बच्चन मोटर्स तक पहुंच गई। दोनों शोरूम पूरी तरह से जल गए।

शोरूम मालिक भैरोंसिंह शेखावत का मकान शोरूम के पीछे ही है। पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले भैरोंसिंह शेखावत और उनका परिवार मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका है।

सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS

गाड़ी के शोरूम में प्लास्टिक और रबर होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

गाड़ी के शोरूम में प्लास्टिक और रबर होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।

शोरूम में खड़े वाहन पूरी तरह जल गए।

शोरूम में खड़े वाहन पूरी तरह जल गए।

एसएचओ ने बताया- घटना सुबह 4 की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब ढाई घंटे लग गया।

आग पास में ही स्थित हुंडई के ऑटो पार्ट्स के शोरूम तक पहुंच गई। जिसमें भी स्पेयर पार्ट्स,एयर कंडीशन सहित लाखों रुपए का सामान जल गया।

40 वाहन जलकर राख

SHO राजाराम लेघा ने बताया- भैरोंसिंह शेखावत का बीएस ऑटोमोबाइल और बच्चन मोटर्स नाम से इलेक्ट्रिक वाहनों को दो शोरूम है।

इनमें बीएस ऑटोमोबाइल में इलेक्ट्रिक स्कूटी,बाइक और बच्चन मोटर्स ऑटो,ई-रिक्शा का है। जानकारी के अनुसार दोनों शोरूम में करीब 40 इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक ऑटो थे।

आग लगने की वजह से करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा। पुलिस को अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट होने से शोरूम में आग लगी होगी। फिलहाल यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कराई गई SHO ने बताया-आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बंद करवाई, इसके बाद एक साइड वाहनों की आवाजाही रुकवाई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

---

ये खबर भी पढ़ें

कोटा में दो शोरूमों में लगी भीषण आग:स्कूटी-बाइक और ई-रिक्शा जले, 10 फीट तक उठीं लपटें; जिम से निकलकर भागे लोग

कोटा में इलेक्ट्रिक स्कूटी-बाइक शोरूम में आग लग गई। लपटें 10 फीट तक उठ रही थीं। देखते ही देखते आग ने बगल के ई-रिक्शा शोरूम को भी चपेट में ले लिया। 4 दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। (पूरी खबर पढ़ें)

.

खबरें और भी हैं...

  • भास्कर इन्वेस्टिगेशन

    राजस्थान- 3 हजार रुपए में बन रहे फर्जी जमानती: दलाल बोला- झूठी गवाही के 8 हजार लगेंगे, मरे हुए आदमी के नाम से रेपिस्ट की जमानत

    दलाल बोला- झूठी गवाही के 8 हजार लगेंगे, मरे हुए आदमी के नाम से रेपिस्ट की जमानत|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar2:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान में 4 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून: 17 जिलों में सूखे जैसे हालात, प्रदेश में अब तक 21 फीसदी कम बारिश

    17 जिलों में सूखे जैसे हालात, प्रदेश में अब तक 21 फीसदी कम बारिश|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    दृश्यम देखकर रची साजिश, प्रेमिका को मारकर खेत में दफनाया: तालाब-श्मशान में बॉडी ढूंढती रही पुलिस, 5 महीने बाद खुदाई में निकला कंकाल

    तालाब-श्मशान में बॉडी ढूंढती रही पुलिस, 5 महीने बाद खुदाई में निकला कंकाल|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:12
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी है

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की 'स्पेशल कैटेगरी': चुनाव से पहले 'मुद्दे' बरसा रही बारिश; रिछपाल मिर्धा ने सुनाई 'पंचतंत्र' की कहानी

    1:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर