Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर अभी कम नहीं हुआ है. देश के कई राज्यों में मानसून के सक्रिय होने की वजह से जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार (29 अगस्त) को उत्तर प्रदेश बिहार समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है.
जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 85 से 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की आशंका है. जबकि भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन होने की भी आशंका है. ऐसे में आईएमडी ने सावधानी बरतने की चेतावनी दी है.
कहीं भारी बारिश तो कहीं ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग ने भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना के चलते समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को दूर रहने की सलाह दी है. साथ की मछुआरों को नदी और समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने देश के चार से ज्यादा राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है. जबकि उत्तरी ओडिशा तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.
इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान कुछ इलाकों में 87 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज यानी शनिवार (29 अगस्त) को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं चलने की संभावना है. वहीं दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज मौसम?
अगर बात करें यूपी की तो राज्य के कई जिलों में आज झमाझम बारिश की आशंका है. आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र, मऊ, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.
आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. वहीं बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, सिवान, गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.
पहाड़ों राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
उधर पहाड़ी राज्यों में भी आज भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत में आज भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान आंधी का अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में भी आज भारी बारिश के साथ आंधी आने की चेतावनी दी गई है. जबकि जम्मू-कश्मीर के पुंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाद, राजौरी उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50-55 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
अन्य राज्यों में आज कैसे रहेगा मौसम का हाल?
टवहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, नादिया, कोलकाता और हावड़ा में भी भारी बारिश की आशंका है. जबकि पंजाब के गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में भारी बारिश और आंधी आने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा
राजस्थान के अलवर, करौली, झालावाड़, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बांसवाड़ा, ब्यावर, दौसा, धौलपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में भी आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जबकि मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, खांडवा, मांडला, इंदौर, कटनी, होशंगाबाद और छतरपुर में भारी बारिश की आशंका है. उधर झारखंड के रांची, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में भी आज भारी बारिश की आशंका है.
ये भी पढ़ें: IMD Alert: 17 राज्यों में बारिश का 'डेंजर मोड' ON, दिल्ली-NCR से बिहार तक अगले 24 घंटे भारी