world-news

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल हक पर लगा सकता है 2 साल का बैन, मोहम्मद रिजवान का करियर भी लगभग खत्म

September 3, 2026

Imam-ul-Haq-Mohammad Rizwan: इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप मचा हुआ है. लॉर्ड्स टेस्ट में एकतरफा हार के बाद पाकिस्तान की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए दौरे के बीच ही 7 खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया था. इसके साथ ही टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया.

पाकिस्तान ने जिन 7 खिलाड़ियों को वापस बुलाया था, उसमें ओपनर इमाम उल हक और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम भी शामिल है. इमाम पर आरोप है कि उन्होंने चोट का झूठा बहाना बनाकर दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की. वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि इमाम पर दो साल का बैन लग सकता है, जबकि रिजवान का इंटरनेशनल करियर भी लगभग खत्म माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

इमाम उल हक की चोट की होगी जांच

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट के पहले दिन इमाम उल हक चोटिल हो गए थे. दूसरे दिन के खेल शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बयान जारी कर जानकारी दी थी कि इमाम को पिंडली में चोट लगी है और उनके मैच में खेलने को लेकर फैसला जांच के बाद में लिया जाएगा. हालांकि, वह मैच की दोनों पारियों में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे.

वहीं, मैच के चौथे दिन इमाम पिंडली पर टेप लगाकर प्रैक्टिस करते नजर आए, जिसके बाद उनपर चोटिल होने का नाटक करने का आरोप लगा. अब पाकिस्तान लौटने के बाद इमाम की चोट को लेकर विवाद और भी बढ़ गया है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने इस मामले में जांच और विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है. बोर्ड यह जानना चाहता है कि खिलाड़ी की चोट से जुड़ी परिस्थितियां वास्तव में क्या थीं.

---विज्ञापन---

Stuart Broad took Imam-ul-Haq to the absolute cleaners. He deserves every bit of it. pic.twitter.com/vvtJqXz436

— Sheri. (@CallMeSheri1_) August 30, 2026

इमाम पर लगा सकता है 2 साल का बैन

रिपोर्ट में आगे यह भी दावा किया गया है कि अगर जांच रिपोर्ट से PCB संतुष्ट नहीं होता है तो इमाम उल हक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. यहां तक कि उन पर एक से दो साल तक का बैन भी लग सकता है. इससे पहले पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जांच की स्थिति को देखते हुए इमाम को कानूनी सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है.

पीटीआई को एक सूत्र ने बताया कि, “इमाम बड़ी मुश्किल में हैं. जब उन्हें बोर्ड की जांच कमिटी के सामने पेश होना होगा, तो वे कानूनी सलाह भी ले सकते हैं. कमिटी उनकी पिंडली की चोट की जांच करेगी, जिसकी वजह से वे दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे.”

---विज्ञापन---

🚨 PCB TO TAKE STRICT ACTION AGAINST IMAM-UL-HAQ & MOHAMMAD RIZWAN.🚨(Geo News)

According to journalist Yahya Hussaini, the PCB is preparing a high-level investigation committee to look into matters involving Imam-ul-Haq and Mohammad Rizwan.

🔹 Imam-ul-Haq’s injury-related…

— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) September 3, 2026

ये भी पढ़ें- ‘हुक्का पीके आता हूं…’ एमएस धोनी और ऋषभ पंत की पार्टी का वीडियो वायरल, माही की बात सुनकर फैंस हैरान

मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म!

वहीं, जियो न्यूज की रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया कि मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर भी खत्म हो सकता है. विकेटकीपर बल्लेबाज का भविष्य पाकिस्तान टीम में मुश्किल नजर आ रहा है. इंग्लैंड दौरे पर दोनों टेस्ट मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा और वह टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके. रिपोर्ट के मुताबिक, PCB रिजवान के चयन और दौरे के दौरान उनके अनुशासन को लेकर भी खुश नहीं है.

ऐसे में बोर्ड उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले सकता है. दावा किया जा रहा है कि 34 वर्षीय रिजवान के लिए अब पाकिस्तान की टीम में वापसी करना बेहद मुश्किल हो सकता है. अगर PCB ने उनके खिलाफ कोई बड़ा फैसला लिया तो उनके तीनों फॉर्मेट में करियर पर विराम लग सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 रन देकर झटके हैट्रिक समेत 7 विकेट, श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने एशिया कप में रचा नया इतिहास