world-news

'अभी एक पागलखाने से निकली हूं', लॉकअप 2 विनर श्रेया कालरा ने बताया क्यों नहीं करेंगी 'बिग बॉस'?

August 8, 2026

‘लॉकअप 2’ की विनर श्रेया कालरा ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में जाने से साफ इनकार किया। उन्होंने शो को मानसिक रूप से थकाने वाला बताया। साथ ही फिलहाल शादी भी टालने की बात कही।

हाल ही में Lock Upp 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा ने आखिरकार Bigg Boss में एंट्री को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। श्रेया ने अपने Instagram चैनल पर साफ कहा कि फिलहाल उनका किसी और रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने Lock Upp 2 के सफर को मानसिक रूप से बेहद थकाने वाला बताया और कहा कि वह अभी दूसरे शो के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, होस्ट, मेंटर या गैंग लीडर जैसी भूमिका में रियलिटी टीवी का हिस्सा बनने से उन्हें ऐतराज नहीं है। वहीं शादी को लेकर भी श्रेया ने कहा कि फिलहाल करियर पर फोकस है।

Bigg Boss में क्यों नहीं जाएंगी श्रेया कालरा?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में शामिल होने को लेकर लगातार पूछे जा रहे सवालों पर श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम चैनल क्लॉक इस विद श्रेया पर वॉइस नोट के जरिए जवाब दिया। उन्होंने कहा, “दोस्तों, जो मुझसे पूछ रहा है मैं 'बिग बॉस' जाऊंगी कि नहीं- मैं अभी-अभी एक पागलखाने से निकल के आई हूं।” इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह किसी भी रियलिटी टीवी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेने की योजना नहीं बना रही हैं।

'लॉकअप 2' का सफर श्रेया के लिए कितना मुश्किल था?

अपने अनुभव को याद करते हुए श्रेया ने कहा, “यह मानसिक रूप से थका देने वाला और बहुत परेशान करने वाला था, इसलिए अभी नहीं, मेरे लिए कोई बिग बॉस नहीं।” यानी 'लॉकअप 2' के बाद वह तुरंत एक और रियलिटी शो में जाने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि इसका मतलब रियलिटी टीवी से पूरी तरह दूरी बनाना नहीं है। श्रेया ने कंटेस्टेंट बनने से इनकार जरूर किया, लेकिन दूसरे रोल के लिए दरवाजा खुला रखा है। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा करना अच्छा लगेगा, लेकिन कंटेस्टेंट नहीं।” उनके मुताबिक वह किसी रियलिटी शो में होस्ट, मेंटर या गैंग लीडर की भूमिका निभाने के मौके को खुशी से स्वीकार करेंगी।

Scroll to load tweet…

श्रेया कालरा ने शादी को लेकर क्या कहा?

शादी के सवाल पर श्रेया ने बताया कि फिलहाल तुरंत शादी करने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन उन्होंने उस शख्स को चुन लिया है जिससे वह शादी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “शादी अभी नहीं, लेकिन जल्द ही हम प्लान करेंगे। अभी हम अपने करियर पर काम कर रहे हैं।” ऋषभ जायसवाल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “जब मुझे ऋषभ की तरफ से वह सॉलिटेयर डायमंड मिलेगा, तो निश्चित रूप से मैं हां कहूंगी और हम यह कर लेंगे।”

'लॉकअप 2' की विनर कैसे बनीं श्रेया कालरा?

श्रेया कालरा ने 'लॉकअप 2' का खिताब अपने नाम किया और ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि जीती। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने शिवांगी जोशी को मात दी। शिवांगी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि योगेश रावत ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया।