भोपाल समाचार, 8 अगस्त 2026: संचालनालय पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा 07 अगस्त 2026 को DPF balance updation related SOP जारी की गई है। इससे पहले कोषालय के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि और बैलेंस अपडेट करने की समय सीमा 30 जून 2026 निर्धारित थी। अब प्रशासन ने इस प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए Madhya Pradesh DPF balance updation SOP news के अंतर्गत नई व्यवस्था संचालनालय स्तर पर विकसित की है। इस नए निर्देश के अनुसार, पुरानी तात्कालिक प्रक्रियाओं को निरस्त कर दिया गया है और अब नई निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही खातों में सुधार किया जाएगा।
Step-by-Step DPF Passbook Verification Process for DDOs
नई गाइडलाइंस के अनुसार, आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यवाही की जानी है। How to update DPF account in IFMIS MP को समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि सबसे पहले DPF पासबुक, सेवापुस्तिका (Service Book), देयक रजिस्टर और चालानों के आधार पर पासबुक को अद्यतन किया जाएगा। इसके बाद इन प्रविष्टियों का मिलान IFMIS पोर्टल की प्रविष्टियों से करना अनिवार्य होगा। गणना और सत्यापन के बाद, संबंधित कार्यालय के लेखापाल या लिपिक और DDO द्वारा पासबुक में वर्षवार सील और हस्ताक्षर कर इसे सत्यापित किया जाएगा।
Calculating Interest and Matching IFMIS Balance for DPF
सटीक बैलेंस के लिए interest calculation on DPF balance MP एक मुख्य हिस्सा है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद गणना में क्लोजिंग बैलेंस के साथ ब्याज (Interest) भी जोड़ा जाएगा, जो अगले वर्ष का ओपनिंग बैलेंस बनेगा। इसी आधार पर आगामी वर्षों के जमा और आहरित बैलेंस को अपडेट किया जाएगा। यदि IFMIS में कर्मचारी के अंतिम बैलेंस में कोई विसंगति (Discrepancy) पाई जाती है, तो आहरण एवं संवितरण अधिकारी द्वारा प्रमाणित अभिलेखों और आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ प्रकरण विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) को भेजा जाएगा।
Required Documents and Email Submission to Directorate Pension MP
अंतिम चरण में, विभागाध्यक्ष कार्यालय द्वारा प्रकरण का सूक्ष्म परीक्षण किया जाएगा और बैलेंस में अंतर होने के कारणों और अनुशंसा (Recommendation) के साथ इसे संचालनालय को भेजा जाएगा। DDO roles in DPF passbook verification के तहत यह आवश्यक है कि प्रकरण को निर्धारित ईमेल [email protected] पर प्रेषित किया जाए। इसके साथ दो मुख्य दस्तावेज संलग्न करने होंगे: पहला, लेखापाल और DDO द्वारा सत्यापित पासबुक की प्रति, और दूसरा, एक निर्धारित प्रमाणपत्र जिसमें पूर्व में किए गए आहरण और जमा का सत्यापन और अंतिम राशि (ब्याज सहित) का विवरण हो। इस पारदर्शी प्रक्रिया से कर्मचारियों के DPF खातों की विसंगतियों को जल्द दूर किया जा सकेगा। रिपोर्ट: शोएब सिद्दीकी।
PDF DOWNLOAD LINK
संचालनालय पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा जारी डॉक्युमेंट की पीडीएफ फाइल भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल https://t.me/bhopalsamachar1 पर उपलब्ध है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं। बाद में "MP Government DPF Balance Update New Guidelines 2026" सर्च कर सकते हैं।
.webp)