business-finance

17200 करोड़ रुपये का नया काम, शेयरों में 10% की तेजी, अमेरिका से आई खुशखबरी

August 21, 2026

Aug 21, 2026 09:45 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Welspun Corp के शेयर आज शुक्रवार को 52 वीक हाई पर पहुंच गए है
  • कंपनी को अमेरिका से 17200 करोड़ रुपये का काम मिला है
Welspun Corp share price jumped 10 percent check details

Welspun Corp के शेयरों में आज शुक्रवार को 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Stock in News: शेयर बाजारों में छाई सु्स्ती के बीत Welspun Corp के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जिसके बाद स्टॉक 52 वीक हाई पर पहुंच गया। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी को मिला नया काम है। कंपनी ने 20 अगस्त को दी जानकारी में बताया था कि उन्हें अमेरिका से 17200 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को पाइप्स की सप्लाई करनी है। बता दें, कंपनी को अबतक मिला यह सबसे बड़ा वर्क ऑर्डर है। कंपनी को वित्त वर्ष 2028 और वित्त वर्ष 2029 के दौरान यह काम पूरा करना है।

Welspun Corp को अमेरिका से मिल नए वर्क ऑर्डर के बाद अब उनके पास कुल 42100 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल काम हो गया है।

52 वीक हाई पर पहुंचा दाम (Welspun Corp Share price today)

बीएसई में आज शुक्रवार को Welspun Corp के शेयर बढ़त के साथ 2171 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 2241 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। यह बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई भी है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 709.75 रुपये है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 58775 करोड़ रुपये का है।

शेयर बाजार में निवेशकों को मालामाल कर रहा है स्टॉक (Welspun Corp Share performance)

पिछले 3 महीने में Welspun Corp के शेयरों की कीमतों में 67 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का दाम 184 प्रतिशत बढ़ा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा इस दौरान दोगहुना से अधिक हो गया है। बता दें, एक साल में इस पाइप बनाने वाल कंपनी के स्टॉक का भाव 148 प्रतिशत बढ़ा है।

दो साल में Welspun Corp के शेयरों की कीमतों में 208 प्रतिशत और तीन साल में 600 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में स्टॉक का दाम 1912 प्रतिशत बढ़ा है।

लगातार डिविडेंड भी दे रही है कंपनी (Welspun Corp dividend stock)

इस साल कंपनी के शेयर जून के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 5 रुपये का डिविडेंड मिला था। बता दें, 2024 में भी कंपनी ने हर एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less