Aug 21, 2026 11:16 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
इसे मुख्य रूप से 3K कार्बन फाइबर से बनाया गया है और वेगा ट्राई-कंपोजिट स्ट्रक्चर बनाने के लिए एरामिड फाइबर और एयरोस्पेस ग्रेड फाइबरग्लास का इस्तेमाल कर रही है। कम वजन होने से लंबी राइड और ऑफ-रोडिंग के दौरान राइडर की थकान कम होती है।

भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे हल्का हेलमेट
केवल
₹28,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
वेगा ऑटो (Vega Auto) ने अपने मुख्य ब्रांड, Axor के तहत ADV या MX मोटरसाइकिल स्टाइल वाला एक नया कार्बन फाइबर हेलमेट लॉन्च किया है। Axor MX कार्बन नाम का यह हेलमेट दुनिया का सबसे हल्का हेलमेट है। इसे तीन सर्टिफिकेशन मिले हैं। कंपनी कर्नाटक के बेलगावी में उदयामबाग इलाके में मौजूद अपनी फैसिलिटी में यह हेलमेट बना रही है। इस हेलमेट की कीमत 20,060 रुपए रखी गई है, जो कार्बन फाइबर वाले हल्के हेलमेट की दुनिया में काफी सही है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
इसका सीधा मुकाबला KYT Skyhawk से है, जो ना सिर्फ 1,200 ग्राम वजन के साथ भारी है, बल्कि 27,000 रुपए कीमत के साथ महंगा भी है। इसे अपडेटेड Axor MX कार्बन जितने सर्टिफिकेशन भी नहीं मिले हैं।
Axor MX कार्बन को तीन सर्टिफिकेशन ISI, DOT और ECE 22.06 मिले हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 1,050 ग्राम (±50 ग्राम) वजन है। यह चार साइज में उपलब्ध है, जिसमें M, L, XL और 2XL शामिल हैं। पिछले MX कार्बन हेलमेट की तुलना में अपडेटेड मॉडल में बेहतर शेल टेक्नोलॉजी है जिसमें ट्राई-कंपोजिट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह पहले से हल्का हो गया है। इसमें वेंटिलेशन, डबल D-रिंग फास्टनर और स्टैंडर्ड MX गॉगल्स के साथ इस्तेमाल की सुविधा भी है।
इसे मुख्य रूप से 3K कार्बन फाइबर से बनाया गया है और वेगा ट्राई-कंपोजिट स्ट्रक्चर बनाने के लिए एरामिड फाइबर और एयरोस्पेस ग्रेड फाइबरग्लास का इस्तेमाल कर रही है। कम वजन होने से लंबी राइड और ऑफ-रोडिंग के दौरान राइडर की थकान कम होती है। कंपनी ने अपनी कंपोजिट मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं में लगभग 2 करोड़ रुपए का निवेश किया है। कंपनी ने अपने कंपोजिट हेलमेट की प्रोडक्शन कैपेसिटी भी बढ़ाई है, जो अब 2020 की कैपेसिटी से तीन गुना ज्यादा है। यह फिलहाल Axor का सबसे महंगा हेलमेट है और इसे सिर्फ कार्बन फाइबर वीव पैटर्न में पेश किया गया है।
वेगा ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर, गिरधारी चंडक ने कहा, "MX कार्बन के साथ इंजीनियरिंग की चुनौती सिर्फ एक हल्का हेलमेट बनाना नहीं था। चुनौती यह थी कि जरूरी सर्टिफिकेशन स्टैंडर्ड्स को पूरा करते हुए, मटीरियल, बनावट और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को बेहतर बनाकर वजन को काफी कम किया जाए। लगभग 1040 ग्राम वजन वाला यह प्रोडक्ट, कार्बन फाइबर और कम्पोजिट मैन्युफैक्चरिंग में बरसों के अनुभव का नतीजा है। हम इसे हेलमेट के कई तरह के इस्तेमाल में हल्के वजन वाली इंजीनियरिंग को लाने की दिशा में एक अहम कदम मानते हैं।"
वेगा ऑटो के चेयरमैन, दिलीप चंडक ने कहा, "हमने 1998 में कार्बन फाइबर के साथ अपना सफर शुरू किया था, क्योंकि हमें इस मटीरियल और हेलमेट इंजीनियरिंग को बदलने की इसकी क्षमता पर पूरा भरोसा था। MX कार्बन उस सफर को एक ऐसे प्रोडक्ट के रूप में सामने लाता है जो दिखाता है कि जब मटीरियल की जानकारी, मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी और हेलमेट इंजीनियरिंग एक साथ आते हैं, तो क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि इसे भारत में उन राइडर्स के लिए डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है जो अपने इक्विपमेंट से बेहतरीन परफॉर्मेंस की उम्मीद करते हैं।"
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंHindi Newsऑटो न्यूज़भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे हल्का हेलमेट, वजन सिर्फ 1050 ग्राम
See Less

