business-finance

रॉकेट उड़ गया टाटा का यह शेयर, 1537 करोड़ रुपये का मिला है बड़ा ऑर्डर

August 28, 2026

Aug 28, 2026 11:22 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को 1537 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है
  • कंपनी के शेयर शुक्रवार को 12% से ज्यादा उछलकर 576.80 रुपये पर पहुंच गए हैं
Tata Group

52 हफ्ते के निचले स्तर से तेजस नेटवर्क्स के शेयर 90% से अधिक उछल गए हैं।

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 12 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 576.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में यह तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स को यह ऑर्डर ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से मिला है।

1537 करोड़ रुपये का है यह ऑर्डर
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के 4G मोबाइल नेटवर्क की खातिर इक्विपमेंट सप्लाई करने के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है। तेजस नेटवर्क्स को मिला यह ऑर्डर 1537 करोड़ रुपये का है। यह इकलौता ऑर्डर तेजस नेटवर्क्स की पूरी मौजूदा ऑर्डर बुक से बड़ा है।

18685 साइट्स के लिए इक्विपमेंट सप्लाई करेगी टाटा की कंपनी
इस ऑर्डर के तहत तेजस नेटवर्क्स, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4G मोबाइल नेटवर्क की 18,685 साइट्स के लिए रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) इक्विपमेंट, एक्सेसरीज और इंस्टॉलेशन मैटीरियल्स की सप्लाई करेगी। ऑर्डर में RAN इक्विपमेंट और संबंधित मैटीरियल्स की सप्लाई शामिल है। टाटा कंसल्टेसी सर्विसेज (TCS) ने मई 2025 में कहा था कि 18,685 4G नेटवर्क साइट्स के डिप्लॉयमेंट के लिए उसे BSNL से 2903.22 करोड़ रुपये का ऐड-ऑन परचेज ऑर्डर मिला है। टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 202.24 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड घाटा हुआ था। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 193.87 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तेजस नेटवर्क्स का टोटल रेवेन्यू 99.10 पर्सेंट बढ़कर 402.16 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 201.98 करोड़ रुपये था।

7 महीने में 90% से ज्यादा उछल गए हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों में पिछले 7 महीने में तूफानी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर पिछले 7 महीने में 90 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में यह तेजी 52 हफ्ते के निचले स्तर से आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 28 अगस्त 2026 को 576.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 16 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 644.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 294.10 रुपये है। तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप शुक्रवार 28 अगस्त को 9870 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें

See Less