business-finance

कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 1167.75 करोड़ रुपये, 17 को खुलेगा IPO

August 15, 2026

Aug 15, 2026 02:34 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • IPO News: होराइनजन इंडस्ट्रीयर पार्क्स का आईपीओ 17 अगस्त को खुले जा रहा है
  • कंपनी ने 1167.75 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटाए हैं
Horizon Industrial Parks IPO

Horizon Industrial Parks IPO 17 अगस्त को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा।

IPO News: होराइनजन इंडस्ट्रीयर पार्क्स आईपीओ (Horizon Industrial Parks IPO) ने एंकर निवेशकों से 1167.75 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ पर कुल 54 एंकर निवेशकों ने दांव लगाया है। एंकर निवेशकों को कंपनी ने 60 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से पैसा जारी किया है। बता दें, Carmignac emergents ने पूरे हिस्से का 15 प्रतिशत सब्सक्राइब किया है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ने भी आईपीओ पर दांव लगाया है। इसके अलावा कई फंड कंपनियों ने भी शेयरों को खरीदा है।

क्या है प्राइस बैंड (Horizon Industrial Parks IPO price band)

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 2600 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 43.34 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 57 रुपये से 60 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 250 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 15000 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, आईपीओ 17 अगस्त से 19 अगस्त तक ओपन रहेगा।

आईपीओ के लिए कंपनी ने जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।

कितना है जीएमपी (Horizon Industrial Parks IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 4 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 6.67 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।

किसके लिए कितना हिस्सा

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत और एनआईआई के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

2250 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के कर्ज चुकाने के लिए करेगी। वहीं, बाकि बचा पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें