world-news

Weekly Horoscope 17-23 August 2026: गाय को हरा चारा खिलाने से बनेंगे मेष के काम, लाल मसूर की दाल से बनेंगे वृष के काम, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल

August 15, 2026

Weekly Horoscope 17-23 August 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal:17 अगस्त सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इसी दिन सावन का तीसरा  सोमवार भी है. हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। 

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि अगस्त का  तीसरा सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि  मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) 

साप्ताहिक ग्रह गोचर

मंगल गोचर

इस सप्ताह मंगल मिथुन राशि में रहेंगे। 

गुरु गोचर: 

इस सप्ताह गुरु कर्क राशि में रहेंगे। 

शुक्र गोचर 

इस सप्ताह शुक्र कन्या राशि में रहेंगे। 

शनि गोचर 

इस सप्ताह शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे। 

राहु गोचर 

इस सप्ताह राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके संतान के लिए अच्छा रहेगा। उनकी उन्नति होगी। उनका अच्छा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपका और आपके जीवनसाथी का तथा माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । छात्रों के लिए भी यह  सप्ताह अच्छा है। परीक्षाओं में उनको सफलता प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में  आपको सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख विशेष रूप से लाभप्रद है । 17 ,20 ,21 और 22 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए।  

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको अपनी संतान के प्रति सतर्क रहना चाहिए। छात्रों की पढ़ाई में थोड़ी बाधा पड़ सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 17 तारीख ठीक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर  कार्य करना चाहिए। 20-21 और 22 तारीख को आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। उनके प्रति आपको सावधान रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा । भाई बहनों के साथ भी आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। आपके क्रोध में वृद्धि संभव है । परंतु आपको चाहिए कि आप उसको दबाकर रखें। आपको अपनी डायबिटीज और ब्लड प्रेशर अर्थात रक्त के रोगों से सावधान रहना चाहिए। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी को कष्ट संभव है।

इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित है। 20-21 और 22 तारीख को आप अपने शत्रुओं को आसानी से दबा सकते हैं। अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो इन तारीखों में आपको अपने रोग से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होगी।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की बनी रोटी खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में थोड़ी वृद्धि होगी। धन आने की मात्रा में भी वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता हैं। भाग्य से मामूली मदद मिल पाएगी। कचहरी के कार्यों में पूर्ण रूप से सावधान रहें। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर सकते हैं।

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख कार्यों को करने में मददगार हैं। 22 और 23 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। 20 ,21 और 22 तारीख को आपके संतान को कष्ट हो सकता है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजन करें।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 17-23 August 2026: सिंह वाले शत्रुओं को आसानी से चटाएंगे धूल, हनुमान चालीसा के पाठ से बनेंगे कन्या के काम, तुला-वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल