.
आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। पीके को 63,203 मिले। उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 18,953 वोटों से हराया। वहीं सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। सिमरी-बख्तियारपुर स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन (63344) की इंजन में सोमवार की सुबह करीब 3 बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
01- नितिन नवीन की सीट पर प्रशांक किशोर का कब्जा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर में जनसुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया। प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा 44,827 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। राजद की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 14,273 वोट मिले, जो प्रशांत किशोर की जीत के अंतर से भी कम हैं। पूरी खबर पढ़ें

02- पप्पू यादव बोले- सीएम योगी के करीबी ने मुझ पर हमला किया
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच एक युवक ने उन पर जूता फेंक दिया। इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने युवक के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पप्पू यादव ने सोमवार यादव ने अपने फेसबुक पर जूते फेंकने वाली की तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘PM साहब और गृह मंत्री जी बताइए किसने इसे मेरी सुपारी दी है?’ पूरी खबर पढ़ें
03- '50 लाख नहीं दिया तो LJP(R) MLAने की हत्या'
शनिवार रात औरंगाबाद में डेहरी के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के बाद उनकी पत्नी बबीता ने आरोप लगाया कि विधायक राजीव रंजन रोज फोन कर मेरे पति से 50 लाख रुपए की डिमांड करते थे। पैसे नहीं मिलने पर विधायक ने अपने लोगों से उनके पति की हत्या करवा दी। वहीं विधायक ने कहा कि अगर मैंने 50 लाख रुपए मांगे हों, तो मेरा कॉल डिटेल निकलवा कर जांच करा लीजिए। पूरी खबर पढ़ें

04- धू-धूकर जलने लगी पैंसेजर ट्रेन, कूदकर भागे यात्री
बिहार के सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। सिमरी-बख्तियारपुर स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन (63344) की इंजन में सोमवार की सुबह करीब 3 बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। यात्री ट्रेन की बोगी से कूदकर भागे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने अगली बोगी को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें
05- बचपन के प्रेमी ने की शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या
मुजफ्फरपुर में शादीशुदा महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी थी। प्रेमिका मंजू (30) ने दो शादियां की थीं। पहले पति से उसकी नहीं बनती थी। जिसकी वजह से मंजू अपने पहले पति से अलग हो गई। बिना तलाक दिए ही मंजू ने 5 साल बाद रवि से दूसरी शादी कर ली। रवि से भी उसकी हमेशा लड़ाई होती रहती थी। पूरी खबर पढ़ें

06- पहले सोमवार शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़
सावन की पहली सोमवारी पर आज सुबह से ही बिहार के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में 'ॐ नमः शिवाय', 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

07- पांचवें दिन भी जारी है सफाई कर्मियों की हड़ताल
पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है। पटना की सड़कों पर कचरे की ढेर लगी हुई है। पटना में बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच हालात को संभालने के लिए पटना नगर निगम ने लगातार तीसरी रात विशेष सफाई अभियान चलाया है। पूरी खबर पढ़ें
08- पुलिस के हत्थे चढ़ा पशु तस्कर गिरोह, 4 गिरफ्तार
पटना जिले के बिहटा में रविवार देर शाम पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बिहटा पुलिस ने मवेशियों से लदे एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा और इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरा से पटना की ओर एक कंटेनर ट्रक में मवेशी भरकर ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद बिहटा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पूरी खबर पढ़ें

09- CCTV में कैद हो गई 33 लाख रुपए की चोरी
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के यादवनगर में शनिवार देर रात एक शातिर चोर ने महज एक घंटे के भीतर 33 लाख रुपए जेवरात औक नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर रात 2:04 बजे घर की बालकनी के रास्ते अंदर दाखिल हुआ और करीब एक घंटे तक बेखौफ पूरे घर की तलाशी लेता रहा। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सोते रहे। पूरी खबर पढ़ें
10- सभी जिलों में कल बारिश होगी, गर्मी से मिलेगी राहत
बिहार के सभी 38 जिलों में कल बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में हैवी रेन हो सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का पुर्वानुमान है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।