entertainment

कौन हैं गौरव मदान? अरिजीत सिंह के गाने 'खामोशियां' का नया वर्जन 'कमजोरियां' बनाकर India's Got Latent जीत लिया

August 3, 2026

कौन हैं गौरव मदान? अरिजीत सिंह के गाने 'खामोशियां' का नया वर्जन 'कमजोरियां' बनाकर India's Got Latent जीत लिया

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2

India’s Got Latent 2 Episode 4 Winner: कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में इस शो में एक ऐसा कंटेस्टेंट आया, जिसने न सिर्फ विनर का खिताब अपने नाम किया, बल्कि समय समेत पैनल में मौजूद तमाम सितारों को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. उस कंटेस्टेंट का नाम है गौरव मदान.

2 अगस्त को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2‘ का चौथा एपिसोड स्ट्रीम हुआ. गौरव मदान इस एपिसोड के हाइलाइट रहे. ‘लेटेंट’ के मंच पर उन्होंने बताया कि मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के गाने ‘खामोशियां’ का उन्होंने एक नया वर्जन बनाया है, जिसके बाद पैनल ने उन्हें गाना सुनाने का कहा.

‘खामोशियां’ का कॉमेडी वर्जन

गौरव ने ‘खामोशियां’ के नए वर्जन को ‘कमजोरियां’ नाम दिया, जो एक पैरोडी वर्जन है. इस गाने को सुनकर वहां मौजूद तमाम लोग हंसने पर मजबूर हो गए. इतना ही नहीं गौरव उस एपिसोड के विनर बने और उन्हें एक लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई. साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये की कीमत के प्रोटीन सप्लीमेंट्स भी गिफ्ट में मिले. शो जीतने के बाद अब गौरव मदान का नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उनके वीडियोज क्लिप वायरल हो रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौरव मदान हैं कौन.

कौन हैं गौरव मदान?

गौरव मदान हरियाणा के रहने वाले हैं. पेशे से वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और हैदराबाद में नौकरी करते हैं. पिछले कुछ सालों से वो स्टैंडअप कॉमेडी कर रहे हैं. वो ‘हैदराबाद कॉमेडियंस स्टैंड-अप कॉमेडी’ प्रतियोगिता के भी विनर रहे हैं. अब म्यूजिकल स्टैंडअप कॉमेडी ने उन्हें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का भी विनर बना दिया.

ये भी पढ़ें-

मनीषा रानी ने दिखाया अपना ड्रीम होम, इंटीरियर पर खर्च किए 1 करोड़

50-60 लोग, छिपकली और गंदा टॉयलेट, अलायंस में सोहेल से मिलते ही सलमान खान को याद आए जेल के खौफनाक दिन

गौरव मदान ने ‘लेटेंट’ में बताया कि उन्होंने ‘कमजोरियां’ गाना 6 महीने पहले ही लिखा था. बता दें कि वो सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं. हालांकि, समय रैना के शो का विनर बनने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक उनके इंस्टाग्राम पर 65 हजार फॉलोअर्स हो चुके हैं, जो एक दिन पहले तक 35 हजार के आसपास थे.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button