world-news

चार साल के ग्रेजुएशन के बाद 1 साल का PG कोर्स, IGNOU ने लॉन्च किए 9 मास्टर डिग्री प्रोग्राम

August 13, 2026

एजुकेशन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Aug 13, 2026, 06:02 PM IST

Ignou Launches 9 One Year Masters Degree Programme: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरी करने वाले छात्रों के लिए 9 एक वर्षीय मास्टर डिग्री प्रोग्राम शुरू किए हैं। यहां आप इन कोर्सेस के बारे में जान सकते हैं।

Image

Ignou Launches 9 One Year Masters Degree Programmes: इग्नू ने लॉन्च किए 9 एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएशन प्रोग्राम

Ignou Launches 9 One Year Masters Degree Programmes: यदि आप भी चार वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री के बाद एक साल की मास्टर डिग्री करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए 9 एक वर्षीय मास्टर डिग्री प्रोग्राम शुरू किए हैं। इस पहल का उद्देश्य चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को कम समय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री हासिल करने का अवसर देना है। बता दें यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत की गई है, जिसमें उच्च शिक्षा को अधिक लचीला, विद्यार्थी-केंद्रित और बहुविषयक बनाने पर जोर दिया गया है।

इन 9 विषयों में कर सकते हैं मास्टर डिग्री

IGNOU की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए कुल 9 कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। इसमें एमए इकोनॉमिक्स (MA Economics), एमए सोशियोलॉजी (MA Sociology), एमए हिस्ट्री (MA History), एमकॉम (M.Com), एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MA Journalism And Mass Communication), एमए इंग्लिश (MA English), एमए हिंदी (MA Hindi), एमए संस्कृत (MA Sanskrit) और एमए उर्दू (MA Urdu) शामिल हैं। बता दें इन पाठ्यक्रमों के जरिए अलग-अलग विषयों में चार वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों को संबंधित क्षेत्र में आगे की पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

मास्टर डिग्री में दो साल का समय

बता दें आमतौर पर देखा जाए तो ग्रेजुएशन के बाद मास्टर डिग्री पूरी करने में दो वर्ष का समय लगता है। ऐसे में चार वर्षीय ग्रेजुएट्स के लिए एक वर्षीय मास्टर डिग्री का कार्यक्रम उच्च शिक्षा की अवधि को कम करने का विकल्प प्रदान करता है। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई पूरी करने में कम समय लगेगा और वो अपने करियर की अगली दिशा पर जल्दी ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article