world-news

इंजीनियर ने सास के नाम खरीदी 1.5cr की प्रॉपर्टी: ससुराल में गद्दे के नीचे छिपाया कैश, EOU रेड में 53 लाख बरामद; टेंडर में था 10% कमीशन - Muzaffarpur News

October 9, 2026

योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास, उनकी पत्नी सुस्मिता सुमन और सास बीणा विद्यार्थी पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, 8 अक्टूबर को EOU ने इंजीनियर के घर-ससुराल, ऑफिस समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की। टीम एक साथ मुजफ्फरपुर, भागलप

.

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल में तोशक के नीचे से छिपाए गए 50.50 लाख नकद मिले। नोट गिनने के लिए पेट्रोल पंप से मशीन मंगानी पड़ी।

मुंगेर स्थित किराए के मकान और ऑफिस से 1.70 लाख कैश और 30 लाख के जेवर मिले। साथ ही सास और पत्नी के नाम जमीन-प्रॉपर्टी के पेपर मिले।

नारद कुमार दास मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले हैं। जांच में पता चला है कि टेंडर और बिल पास करवाने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन ली जाती थी।

मुजफ्फरपुर के आवास से 50 लाख कैश बरामद हुआ है।

मुजफ्फरपुर के आवास से 50 लाख कैश बरामद हुआ है।

तलाशी के दौरान मिले 53 लाख कैश

EOU के अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर के राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 2F की तलाशी की गई। यहां 50.50 लाख कैश मिले। इसके अलावा मुंगेर स्थित किराए के मकान की तलाशी के दौरान 1.70 लाख कैश, 30 लाख रुपए के ज्वेलरी, एक कार, मोटरसाइकिल और ज्वेलरी खरीद से संबंधित कागजार मिले है।

भागलपुर स्थित पैतृक आवास से भू-खण्ड खरीद से संबंधित दस्तावेज, 5 लाख रुपए मूल्य के ज्वेलरी खरीद से संबंधित रसीद, आदित्य बिरला और जीवन बीमा में निवेश से संबंधित कागजात, विभिन्न बैंकों के 4 अकाउंट, पासबुक, चेकबुक मिले है। इसमें 17.15 लाख रुपए है, जिसे फ्रिज किया गया है।

EOU ने बताया कि साल 2026 में इंजीनियर ने अपनी सास वीणा विद्यार्थी के नाम पटना के कुसुमपुरम में 3.9 डीसमिल जमीन खरीदी, जिसकी वर्तमान बाजार कीतम 1.5 करोड़ रुपए है।

टेंडर और बिल पास करवाने पर 10% कमीशन

जांच में खुलासा हुआ कि नारद दास टेंडर और बिल पास करने के एवज में 10% कमीशन लेते थे। कमीशन का पैसा 3-4 खातों में घुमाकर पत्नी के खाते में मंगाया जाता था। ईओयू ने खातों में जमा 17.15 लाख रुपए फ्रीज कर दिए हैं।

इंजीनियर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रॉपर्टी डिक्लेरेशन में बैंक में 15 लाख और हाथ में महज 77 हजार रुपए कैश दिखाया था। 12 साल में 1.11 करोड़ वेतन पाने वाले अभियंता के पास वैध आय से 64.93% (83.53 लाख रुपए) अधिक संपत्ति मिली है।

अब रेड से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए

मुजफ्फरपुर आवास पर सुबह 7 बजे ही टीम ने दबिश दी।

मुजफ्फरपुर आवास पर सुबह 7 बजे ही टीम ने दबिश दी।

एक-एक कमरे की जांच की गई।

एक-एक कमरे की जांच की गई।

सरकारी ऑफिस में 4 घंटे चली रेड

मुंगेर में सरकारी कार्यालय में लगभग 4 घंटे की छापेमारी के बाद कार्यालय से अपराध इकाई टीम निकल गई है। कार्यालय में आर्थिक अपराध इकाई टीम के द्वारा कुछ वैसे दस्तावेज भी जप्त कर अपने साथ ले गए हैं जिसकी जांच की जाएगी। हालांकि यहां पर कुछ विशेष जानकारी नहीं दी गई है।

जबकि मुंगेर में दूसरी जगह कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार बंगाली टोला में जिस भाड़े के कमरे पर इंजीनियर रहते थे वहां पर छापेमारी लगातार जारी है।

सूत्रों की मानें तो इंजीनियर आज गुरुवार को ड्यूटी के लिए अपने कार्यालय जाते इससे पहले ही आर्थिक अपराध इकाई की टीम पहुंच गई और उससे पूछताछ करते हुए घरों में छापेमारी की

इलेक्ट्रिक तराजू लेकर पहुंची थी टीम

सूत्रों की मानें को छापेमारी में भारी मात्रा में जेवरात बरामद हुए हैं, जिसके बाद लोकल पुलिस एक जेवरात दुकानदार को इलेक्ट्रिक तराजू के साथ घर में लेकर गई थी। छापेमारी के दौरान मकान के बाहर सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई थी।

ससुराल से मिले 50 लाख कैश

नारद कुमार दास मुजफ्फरपुर में है। जांच टीम ने सुबह 7 बजे यहां के राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 2F में रेड की। फ्लैट पर उनके सास,ससुर और साल रहते हैं। नारद कुमार दास अपनी पत्नी के अक्सर यहां आते थे।

प्राथमिक जांच में EOU को नारद कुमार दास की वैध और ज्ञात आय के मुकाबले 83 लाख 53 हजार 200 रुपये की अधिक संपत्ति होने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है। यह राशि उनकी ज्ञात कानूनी आय से करीब 64.93 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इसी आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने तलाशी के लिए विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना से सर्च वारंट हासिल किया है।

आर्थिक अपराध ईकाई के सीनियर डीएसपी संजय पांडेय ने बताया कि जांच में आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था। पता चला कि ससुराल में भी पैसे छिपाकर रखने की जानकारी मिली थी।

------------

ये खबर भी पढ़ें

छत से नोटों से भरा बैग-मोबाइल फेंका:परिवहन विभाग का ESI महंगी घड़ियों का शौकीन; रेड में नोएड में फ्लैट, 15 बैंक खाते मिले

कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर तबादला होने के ठीक अगले ही दिन प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) के रडार पर आ गए। ईओयू ने वैध आय से 1.49 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में उनके ठिकानों पर छापेमारी की। पूरी खबर पढ़ें