business-finance

1 रुपये से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक में 12 दिन से लग रहा अपर सर्किट, क्या उछाल की वजह

August 21, 2026

Aug 21, 2026 03:44 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • पेनी स्टॉक GACM Technologies Ltd के शेयरों में लगातार 12 कारोबारी दिन से अपर सर्किट लग रहा है
  • आज कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत की फिर से उछाल देखने को मिली है
Penny Stock GACM Technologies Ltd

पेनी स्टॉक GACM Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में उछाल

Penny Stocks: शेयर बाजार में छाई सुस्ती के बीच पेनी स्टॉक GACM Technologies Ltd के शेयरों में तेजी लगातार देखने को मिल रही है। आज स्टॉक में एक बार फिर से अपर सर्किट लगा है। जिसके बाद कंपनी का शेयर बीएसई में 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 0.94 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई भी है। पिछले दो हफ्तों से कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बता दें, 12 कारोबारी दिन से पेनी स्टॉक में अपर सर्किट लग रहा है। आइए, समझते हैं कि इस पेनी स्टॉक की कीमतों में इतनी तेजी क्यों देखी जा रही है?

कंपनी ने जुटाया फंड

GACM Technologies Ltd ने 49.50 करोड़ रुपये का फंड जुटाया है। जिसकी वजह से कंपनी के शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे हैं। पिछले हफ्ते कंपनी ने क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट के जरिए 49.50 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा किया था। यह क्यूआईपी 13 अगस्त को खुला था। 14 अगस्त को बंद हो गया।

विदेशी निवेशकों ने लगाया दांव

इस फंड्स कंपनियों को शेयर अलॉट हुए हैं। उसमें 4 विदेशी फंड कंपनियां भी हैं। Minerva Ventures Fund को 14.50 करोड़ रुपये के शेयर मिले हैं। Magnifica Global opportunities VCC-MGO को 14 करोड़ रुपये के शेयर अलॉट किए गए हैं। इसके अलावा दो फंड और भी हैं। कुल क्यूआईपी को 29 प्रतिशत हिस्सा इन 4 फंड्स ने सब्सक्राइब किया है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

GACM Technologies Ltd का रेवन्यू वित्त वर्ष 2026 के दौरान सालाना आधार पर 57 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, टैक्स भुगतान के बाद प्रॉफिट 108 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले 12 तिमाही से यह कंपनी लगातार प्रॉफिट बना रही है।

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा (GACM Technologies Ltd)

बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत उछला है। महज एक महीने में पेनी स्टॉक ने निवेशकों को 95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 1 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 67 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। बता दें, तीन साल में यह स्टॉक 11 प्रतिशत और 5 साल में 64 प्रतिशत बढ़ा है।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2016 में हुआ था। तब पेनी स्टॉक 10 हिस्सों में बंट गया था। 2017 में कंपनी ने 4 पर 1 शेयर बोनस भी दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less