Aug 25, 2026 04:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Xiaomi ने भारत में Mijia Smart Air Purifier 6 लॉन्च किया है, जिसमें PentaClean टेक्नोलॉजी और 443m³/h CADR मिलता है। इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है।

Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।
टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया Mijia Smart Air Purifier 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे फास्ट, साइलेंट और स्मार्ट एयर प्यूरिफायर के तौर पर पेश कर रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत PentaClean purification technology है, जिसके साथ कंपनी बेहतर तरीके से घर के अंदर की हवा को साफ करने का दावा कर रही है। इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है और इसकी सेल 2 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
सम्बंधित सुझाव
Mijia Smart Air Purifier 6 ऐसे समय में भारत आया है, जब घर के अंदर की एयर क्वालिटी को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है। खासकर दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में प्रदूषण के मौसम में एयर प्यूरिफायर की मांग काफी बढ़ जाती है। Xiaomi का नया मॉडल इसी सेगमेंट में प्रीमियम विकल्प के तौर पर जगह बनाने की कोशिश करेगा।
3.5 मिनट में हवा साफ करने का दावा
Mijia Smart Air Purifier 6 में 443m³/h Particle CADR दिया गया है। Xiaomi के मुताबिक यह 108 वर्ग फुट के कमरे में करीब 3.5 मिनट में हवा को क्लीन कर सकता है। हालांकि यह कंपनी के टेस्ट कंडीशन पर आधारित दावा है और वास्तविक इस्तेमाल में कमरे का आकार, प्रदूषण का स्तर और वेंटिलेशन जैसे फैक्टर इसे प्रभावित कर सकते हैं। एयर प्यूरिफायर करीब 940 वर्ग फुट तक के स्पेस को कवर कर सकता है, जब 2 एयर चेंज प्रति घंटे के हिसाब से गणना की जाती है।
PentaClean टेक्नोलॉजी है हाइलाइट
नए एयर प्यूरिफायर की सबसे खास चीज इसकी PentaClean purification system है। Xiaomi ने इसमें मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन के साथ activated carbon, UV-C और negative ion technology जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया है। इसका मकसद घर के अंदर मौजूद धूल, pollen, smoke, pet dander और कुछ गैसीय प्रदूषकों को कम करना है। कंपनी ने formaldehyde और TVOC जैसे pollutants को कम करने से जुड़े दावे भी किए हैं।
सम्बंधित सुझाव
स्क्रीन पर दिखेगी हवा की पूरी जानकारी
Mijia Smart Air Purifier 6 में बड़ा कलर डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर PM1, PM2.5, temperature, humidity और एयर-क्वॉलिटी से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। यानी यूजर को सिर्फ यह पता नहीं चलेगा कि purifier चल रहा है, बल्कि कमरे की हवा की स्थिति भी सामने दिखाई देगी। इसके अलावा purifier को Xiaomi Home App से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें Google Assistant और Amazon Alexa जैसे वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।
इतनी है नए डिवाइस की कीमत
Mijia Smart Air Purifier 6 की कीमत भारतीय मार्केट में 19,999 रुपये रखी गई है। इसकी सेल 2 सितंबर से शुरू होगी और इसे आधिकारिक स्टोर्स के अलावा कंपनी वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ेंSee Less