world-news

Chandra Grahan 2026: जन्म कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो ग्रहण से रहें सावधान! जानें 5 आसान उपाय

August 25, 2026

Chandra Grahan 2026 Date: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को होने जा रहा है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ कमजोर है, उन्हें इस दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

Chandra Grahan Upay: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक शांति और माता का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति के मन में बेचैनी, मूड में बदलाव और डिप्रेशन जैसी स्थितियां बनने की संभावना रहती है। ऐसे में जब चंद्र ग्रहण होता है तो इसका असर भी व्यक्ति के जीवन पर देखा जाता है। आगे जानिए किस व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उस पर चंद्र ग्रहण का क्या असर होता है और उपाय...

ये भी पढ़ें-
चंद्रग्रहण 2026 कहां दिखेगा-कहां नहीं? जानें डेट, टाइम, सूतक काल और रक्षा बंधन पर असर

कमजोर चंद्रमा वालों पर क्या होता है ग्रहण का असर?

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में कमजोर चंद्रमा वाले लोगों को ग्रहण के आसपास मानसिक तनाव या बेचैनी महसूस होने की मान्यता है। मन को किसी एक काम पर लगाने में परेशानी हो सकती है और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। कईं बार ये लोग डिप्रेशन में भी जा सकते हैं और गलत फैसले ले सकते हैं। इसलिए ग्रहण के समय इन लोगों को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: कौन-सा मंत्र बोलकर बांधें भाई की कलाई पर राखी? जानें महत्व और कथा भी

चंद्रमा कब होता है कमजोर?

जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्रमा के साथ केतु या राहु की युति होती है तो ग्रहण नाम का अशुभ योग बनता है। ऐसी स्थिति में चंद्रमा कमजोर माना जाता है। इसके अलावा वृश्चिक राशि में चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं मानी जाती। अगर चंद्रमा ज्योतिष में 6वें, 8वें और 12वें हो तो ये स्थिति भी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।

चंद्र ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए क्या उपाय करें?

1. ग्रहण के दौरान ऊं चंद्राय नमः मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
2. चंद्रमा का संबंध भगवान शिव से माना जाता है। इसलिए ग्रहण के समय या ग्रहण के बाद भगवान शिव का ध्यान करें और ऊं नमः शिवाय का जाप करें।
3. ज्योतिष में चंद्रमा का संबंध दूध, चावल और सफेद वस्तुओं का माना जाता है। ग्रहण के बाद जरूरतमंद व्यक्ति को दूध, चावल या सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए।
4. कुंडली में चंद्रमा को माता का कारक माना गया है। इसलिए माता की सेवा करें और उन्हें उपहार आदि लाकर दें।
5. चंद्र ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए चांदी के सिक्के का दान करना भी अच्छा उपाय माना जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।