Weight Loss Tips: वजन कम करने में लोग चावल या रोटी छोड़ने के बारे में सोचते हैं। वजन पर असर आपकी प्लेट में मौजूद खाने की मात्रा, उसकी प्रोसेसिंग और आपकी रोज की एक्टिविटी से भी पड़ता है।
चावल या रोटी, आखिर किससे बढ़ता है वजन?(AI generated)
- Published: 22 Sep 2026, 09:15 AM IST
- Last Updated: 22 Sep 2026, 09:15 AM IST
Weight Loss Tips: जब वजन घटाने की बात आती है तो चावल और रोटी को लेकर अक्सर बहस शुरू हो जाती है। कुछ लोग चावल छोड़कर रोटी खाना शुरू कर देते हैं, तो कुछ रोटी की जगह मिलेट्स को बेहतर विकल्प मानते हैं। लेकिन असल में मामला इतना सीधा नहीं है।
एक ही तरह का खाना खाने के बावजूद दो लोगों के वजन और ब्लड शुगर पर अलग असर हो सकता है। इसकी वजह उनकी मांसपेशियां, रोज की शारीरिक गतिविधि, खान-पान की मात्रा और शरीर में इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया जैसी कई चीजें हो सकती हैं। जानें चावल और रोटी, किससे वजन तेजी से बढ़ता है।
1. सबसे पहले Portion Size पर ध्यान दें
चावल या रोटी का नाम देखकर उसे पूरी तरह बंद करने के बजाय यह देखना जरूरी है कि आप कितनी मात्रा खा रहे हैं। कम मात्रा में चावल के साथ दाल और सब्जी खाना और एक बड़ी प्लेट चावल के साथ कम सब्जी खाना एक जैसा नहीं है।
2. पूरी थाली का असर पड़ता है
सिर्फ रोटी या चावल को देखकर अपनी डाइट का फैसला न करें। दाल, सब्जियां, दही, पनीर, अंडे या अन्य प्रोटीन स्रोत के साथ अनाज को संतुलित मात्रा में लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
3. हर चावल एक जैसा नहीं होता
चावल की किस्म, उसे कितना पॉलिश किया गया है, कैसे पकाया गया है और कितनी मात्रा में खाया जा रहा है इन चीजों से शरीर में ग्लूकोज की प्रतिक्रिया अलग हो सकती है।
4. रोटी भी तभी फायदेमंद है जब मात्रा सही हो
रोटी को अक्सर चावल से बेहतर मान लिया जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में रोटी खाना भी कैलोरी बढ़ा सकता है। इसके अलावा मक्खन या ज्यादा तेल वाला पराठा साधारण फुल्के से काफी अलग होता है।
5. मिलेट्स भी कोई Magic Food नहीं
बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मिलेट्स डाइट में फाइबर और कई पोषक तत्व जोड़ सकते हैं। लेकिन इन्हें वजन घटाने का कोई जादुई उपाय नहीं माना जा सकता। मिलेट किस रूप में खाया जा रहा है, कितना खाया जा रहा है और उसे कितना प्रोसेस किया गया है, इन बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है।
6. वजन के लिए सिर्फ खाना नहीं, Activity भी जरूरी
अगर आपकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट है लेकिन रोज की शारीरिक गतिविधि बहुत कम है, तो शरीर उस ऊर्जा का इस्तेमाल कम कर सकता है। नियमित चलना-फिरना और मांसपेशियों को मजबूत रखने वाली एक्सरसाइज भी वजन मैनेजमेंट का हिस्सा हैं।
तो क्या चावल और रोटी खाना बंद कर दें?
जरूरी नहीं। वजन मैनेज करने के लिए किसी एक खाने को पूरी तरह दोष देने के बजाय मात्रा, पूरी थाली और रोज की एक्टिविटी पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। चावल हो या रोटी, दोनों को संतुलित मात्रा में दाल, सब्जी और पर्याप्त प्रोटीन के साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है।
(Disclamer): अगर आपको डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या की शिकायत है, तो अपनी डाइट में बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर या योग्य डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर है।
यह भी पढ़ें: हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करेंगी ये 5 एक्सरसाइज, रोजाना करें और देखें लाभ