world-news

Washim News: भ्रूण लिंग जांच की जानकारी 104 हेल्पलाइन पर दें, सरकार देगी ₹1 लाख का इनाम| Navbharat Live

July 29, 2026

Washim News: भ्रूण लिंग जांच की जानकारी 104 हेल्पलाइन पर दें, सरकार देगी ₹1 लाख का इनाम

विज्ञापन

सार

PCPNDT Advisory Committee: वाशिम में पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक में गर्भलिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर जोर दिया गया। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. अनिल कावरखे ने नागरिकों से अपील की।

washim pcpndt act sex determination helpline 104 reward

वाशिम स्वास्थ्य विभाग- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Washim Health Department: वाशिम जिले में गर्भलिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसे गैरकानूनी कामों को रोकने के लिए पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक जिला शल्य चिकित्सक डॉ. अनिल कवरखे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट को प्रभावी तरीके से लागू करने पर चर्चा की गई और गर्भलिंग जांच को रोकने के अलगअलग तरीकों पर सुझाव दिए गए।

बैठक में गर्भलिंग जांच जैसे गैरकानूनी कामों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, लोगों में जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ऐसे कामो के बारे में विश्वसनीय जानकारी देनेवाले से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज होकर कानूनन कार्रवाई होने के बाद सरकार के प्रावधान नुसार जानकारी देनेवाले को एक लाख रुपयो का इनाम दिया जाएगा।

वाशिम में पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक

जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी,इस लिए नागरिको ने बिना डरे इस बारे मे जानकारी देकर प्रशासन को सहयोग करने का आवाहन बैठक मे किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या

भ्रूण लिंग जांच पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

डॉ. अनिल कावरखे ने कहा कि, पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत गर्भलिंग जांच एक गंभीर अपराध है, ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई के लिए लोगों का सहयोग बहुत ज़रूरी है, गर्भलिंग जांच, कन्या भ्रूण हत्या या इस एक्ट के उल्लंघन की जानकारी होने पर, लोग तुरंत राज्य स्तरीय हेल्थ हेल्पलाइन नंबर 104 या टोलफ्री नंबर 1800 233 4475 पर संपर्क करें, मिली जानकारी की गोपनीयता बनाए रखी जाएगी और किसी भी हालत में जानकारी देने वाले का नाम नहीं बताया जाएगा।

Follow Navbharatlive whatsapp