world-news

'रोहित-विराट क्रिकेट के महान एम्बेसडर..., बांग्लादेशी स्टार खिलाड़ी ने दोनों भारतीय दिग्गजों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

July 29, 2026

'रोहित-विराट क्रिकेट के महान एम्बेसडर..., बांग्लादेशी स्टार खिलाड़ी ने दोनों भारतीय दिग्गजों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Rohit Sharma-Virat Kohli: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दोनों को खेल का एम्बेसडर बताया है.

Rohit Sharma-Virat Kohli: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दोनों को खेल का एम्बेसडर बताया है.

author-image

New Update

Rohit Sharma Virat Kohli

Rohit Sharma Virat Kohli

Rohit Sharma-Virat Kohli: भारतीय टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली भले ही इस वक्त क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन खेल जगत में हर रोज उनकी चर्चा होती रहती है. दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर रोहित-विराट को लेकर लगातार बयान देते रहते हैं. अब बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने भी इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों को लेकर बड़ी बात बोली है. उन्होंने कहा है कि यदि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हैं, तो भारत के पास इसे जीतने का बहुत अच्छा मौका होगा. फिलहाल दोनों ही बल्लेबाज आगामी टूर्नामेंट्स के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

शाकिब अल हसन ने रोहित-विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. शाकिब ने रोहित और विराट को ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट का बल्कि पूरे खेल का महान एम्बेसडर बताया है. शाकिब ने कहा कि अगर यह दोनों भारतीय दिग्गज वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हैं तो टीम इंडिया को जीतने का बहुत अच्छा मौका मिलेगा.

रोहित-विराट भारतीय क्रिकेट के महान एम्बेसडर - शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन ने कहा, 'विराट कोहली और रोहित शर्मा खेल के और भारतीय क्रिकेट के महान दूत (एम्बेसडर) हैं. उन्होंने भारत के लिए असाधारण रूप से शानदार प्रदर्शन किया हैय लोग उनका अनुसरण करते हैं और वे अब भी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं. अगर वे 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे, तो भारत के पास जीतने का बहुत अच्छा मौका होगा."

SHAKIB AL HASAN ON VIRAT KOHLI & ROHIT SHARMA FOR 2027 WORLD CUP

- "Virat Kohli & Rohit Sharma are great ambassador of the Sport & for indian cricket. They have done tremendously well for India. People follow them. And they are still going strong. If they will play 2027 World… pic.twitter.com/U4PUgmDzQL

— Tanuj (@ImTanujSingh) July 29, 2026

इंग्लैंड के खिलाफ चला रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेले थे. इस सीरीज के शुरुआती 2 मैच में रोहित पारी बड़ी नहीं खेले थे, लेकिन तीसरे मैच में हिटमैन के बल्ले से तूफानी शतक देखने को मिला था. जबकि कोहली इस सीरीज में 2 शानदार अर्धशतक लगाए थे.

पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा 11 रन बनाए थे. जबकि विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाए थे. दूसरे वनडे मैच में हिटमैन 26 रन बनाए थे. वहीं विराट ने 66 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में रोहित और विराट दोनों ने कमाल की पारी खेली. विराट कोहली 60 गेंद पर 74 रन बनाए थे. जबकि रोहित शर्मा ने 110 गेंदों पर 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. उनके बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के निकले थे. बता दें कि इस शतक के साथ हिटमैन ने इतिहास भी रचा था. रोहित लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे.

जल्द मैदान पर वापसी करेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सितंबर में मैदान पर खेलने उतरेंगे. टीम इंडिया सितंबर में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी, जिसके तहत दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी, जिसमें एक बार फिर सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी रहेंगी. वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले हर वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इन्हीं सीरीज के जरिए रोहित-विराट समेत पूरी भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियां पुख्ता करेगी.

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी का अब ICC रैंकिंग में भी जलवा, मारी 230 स्थान की लंबी छलांग, जानिए किस नंबर पर पहुंचे