auto

सुजुकी की नई इलेक्ट्रिक कार, WagonR जैसा शानदार टॉल बॉय लुक, रेंज भी जबर्दस्त

July 27, 2026

Jul 27, 2026 12:01 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

सुजुकी जल्द अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार Vision e-Sky को लाने की तैयारी कर रही है। WagonR जैसे बॉक्सी लुक वाली यह EV 270 km से ज्यादा की रेंज देगी। यह 2027 तक यूरोप और बाद में भारत में भी लॉन्च हो सकती है।

Suzuki Vision e Sky

सुजुकी विजन ई स्काई

Mahindra Vision X

केवल

₹14,383/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

सुजुकी ने पिछले साल जापान मोबिलिटी शो में Vision e-Sky इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। अब इस छोटी इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल को पहली बार यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 2027 में यूरोपीय बाजार में लॉन्च करेगी। इसकी शुरुआती कीमत करीब 20,000 यूरो (लगभग 22 लाख रुपये) हो सकती है। खास बात है कि भविष्य में इस इलेक्ट्रिक कार का इंडियन मार्केट के लिए भी एक अलग वर्जन लाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.82 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

WagonR जैसा बॉक्सी डिजाइन

स्पाई फोटोज से पता चलता है कि कंपनी प्रोडक्शन मॉडल में कॉन्सेप्ट जैसा कॉम्पैक्ट और बॉक्सी डिजाइन ही ऑफर करने वाली है। इसका टॉल-बॉय स्टाइल काफी हद तक WagonR की याद दिलाता है। टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह कैमोफ्लाज में था, लेकिन इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, सीधा फ्रंट फेसिया और स्लैटेड बंपर साफ नजर आ रहा है। इसके अलावा इसमें स्पोर्टी अलॉय व्हील, राउंड व्हील आर्च, फ्लश डोर हैंडल और सीधी बेल्टलाइन दी गई है। कॉन्सेप्ट मॉडल में कैमरा बेस्ड ORVM दिए गए थे, लेकिन प्रोडक्शन वर्जन में ट्रेडिशनल ORVM मिलेंगे, जिनमें इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर भी होगा।

Mahindra Vision X

Tata Punch EV

Citroen eC3X

Mahindra XEV 4e

Tata Nexon EV

VinFast VF7

बेहद कॉम्पैक्ट होगी नई EV

सुजुकी के अनुसार विजन e-Sky को डेली यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह ऑफिस आने-जाने, शॉपिंग और छोटे ट्रिप्स के लिए पर्फेक्ट होगी। कॉन्सेप्ट मॉडल की लंबाई 3,395 मिमी थी और अगर यही साइज प्रोडक्शन मॉडल में भी बरकरार रहता है, तो यह यूरोप की सबसे कॉम्पैक्ट A-सेगमेंट इलेक्ट्रिक कारों में शामिल होगी। पीछे की तरफ इस EV में C-शेप पिक्सल स्टाइल LED टेललाइट्स, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, रियर वाइपर, बड़ा रियर विंडस्क्रीन और फ्लैट बंपर मिलेगा। कम रियर ओवरहैंग इसकी कॉम्पैक्ट बनावट को और बेहतर बनाता है।

270Km से ज्यादा की रेंज

सुजुकी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक कार के पूरे टेक्निकल स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं किए हैं, लेकिन कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह एक बार चार्ज होने पर 270 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। बैटरी पैक लगभग 25-30 kWh का हो सकता है। यह कार माइक्रो-EV के लिए तैयार किए गए नए स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी।

केबिन में मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स

कॉन्सेप्ट मॉडल के इंटीरियर में ट्रेडिशनल जापानी डिजाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का शानदार मेल देखने को मिला था। इसमें मल्टी-कलर केबिन, एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल स्क्रीन सेटअप, वायरलेस चार्जर, स्क्वेयर शेप 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ट्रे-स्टाइल डैशबोर्ड जैसे फीचर्स दिए गए थे। प्रोडक्शन मॉडल में भी इनमें से ज्यादातर फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

भारत में भी हो सकती है लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजुकी 2027 में यूरोप में e-Sky को लॉन्च करने के बाद इसका इंडिया-स्पेसिफिक वर्जन भी ला सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह देश में Tata Tiago EV, MG Comet EV और Citroen eC3 जैसी किफायती इलेक्ट्रिक कारों को सीधी टक्कर देगी। कम कीमत, कॉम्पैक्ट साइज और 270 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज के साथ यह भारतीय ग्राहकों के लिए एक तगड़ा ऑप्शन बन सकती है।

(Photo: autocarpro)