वीयू ने भारत में अपनी अल्ट्रा लार्ज टीवी सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 85-इंच और 100-इंच के 4K QLED मॉडल शामिल हैं।

भारत में लॉन्च हुई Vu Ultra Large TV सीरीज
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vu Ultra Large TV सीरीज इंडिया में लॉन्च हो गई है। Vu की लेटेस्ट स्मार्ट टीवी लाइनअप को दो डिस्प्ले साइज में पेश किया गया है। इस सीरीज के टीवी में 4K UHD रेजोल्यूशन वाला QLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स की है। इसके साथ ही रिफ्रेश रेट 120Hz का है। Vu Ultra Large TV सीरीज की टीवी Dolby Atmos और Google TV सपोर्ट करते हैं।
Vu Ultra Large TV Series की कीमत
Vu Ultra Large TV सीरीज की टीवी को भारत में 1,50,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत वीयू के 85 इंच डिस्प्ले वाले टीवी की है। टॉप ऑफ द लाइन टीवी की बात करें तो इसका साइज 100-इंच है, जिसकी कीमत 2,50,000 रुपये है। दोनों टीवी की सेल स्टार्ट हो चुकी है। इस टीवी को Vu के ऑथराइज्ड रिटेल ऑनसाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरदा जा सकता है।

Vu Ultra Large Smart TVs की खूबियां
Vu Ultra Large TV सीरीज को 100-इंच तक की 4K UHD (3,840 x 2,160 पिक्सल) QLED डायरेक्ट-लिट पैनल, 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ रिलीज किया गया है। Vu Ultra Large TV के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जो वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ मोशन एस्टिमेशन और मोशन कॉम्पेंशन (MEMC), Auto Low Latency Mode (ALLM), और डेडिकेटेड गेम मोड के साथ आता है।
Vu Ultra Large TV सीरीज में कंपनी ने Vu 144Hz Iconium 4K AI प्रोसेसर दिया है, जो AI Picture, Intelligent Scene Recognition, और AI Upscaling जैसे फीचर ऑफर करता है। इसमें Dolby Atmos और AI-पावर्ड अकॉस्टिक मैपिंग और कैलिब्रेशन सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही 100-इंच वाले मॉडल में 108W 2.1-चैनल VuFX ऑडियो सेटअप, दो स्पीकर और दो सबवूफर दिए गए हैं। इसे मैट फिनिश और 85 इंच वाले मॉडल को ग्लॉसी फिनिश के साथ लॉन्च किया गया है।
यह टीवी Google TV के साथ आता है, जो Apple AirPlay, Chromecast, और Apple HomeKit सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, 4 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, एक एथरनेट पोर्ट और ऑप्टिकल ऑडियो आउटपोर्ट दिया गाय है। इसमें Bluetooth रिमोट मिलता है, जो वॉइस कंट्रोल सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में क्रिकेट, सिनेमा, पिक्चर, साउंड और वाई-फाई हॉटकी दी गई हैं।