world-news

Vivo Buds India Launch Teased: भारत में जल्द लॉन्च होंगे नए TWS ईयरबड्स, 50 घंटे तक बैटरी का दावा - Haribhoomi

September 3, 2026

Vivo Buds India Launch: Vivo ने भारत में नए TWS ईयरबड्स का टीजर जारी किया है। इनमें 10mm ड्राइवर, 50 घंटे बैटरी, Bluetooth 5.4, AI कॉल नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Vivo Buds India Launch Teased

Vivo Buds India Launch Teased: भारत में जल्द लॉन्च होंगे नए TWS ईयरबड्स, 50 घंटे तक बैटरी का दावा।

  • Published: 03 Sep 2026, 04:46 PM IST
  • Last Updated: 03 Sep 2026, 04:46 PM IST

Vivo Buds India Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स Vivo Buds को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने भारतीय सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए नए ईयरबड्स का टीजर जारी किया है और इसके साथ ही भारत में इनके जल्द आने के संकेत दिए हैं। हालांकि, Vivo ने अभी तक Vivo Buds की लॉन्च डेट, कीमत और बिक्री की उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। 

Vivo Buds में मिल सकते हैं ये फीचर्स
भारत में टीज किए गए मॉडल के स्पेसिफिकेशन अभी Vivo ने कन्फर्म नहीं किए हैं। हालांकि, कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर मौजूद Vivo Buds के एक मॉडल से आगामी भारतीय वेरिएंट के संभावित फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्लोबल मॉडल में 10mm हाई-रिजॉल्यूशन ड्राइवर दिए गए हैं और यह 20Hz से 20kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करता है।

ईयरबड्स में DeepX 3.0 साउंड इफेक्ट्स के साथ चार अलग-अलग साउंड मोड दिए गए हैं। इसके अलावा कॉल के दौरान आवाज को बेहतर बनाने के लिए AI कॉल नॉइज़ रिडक्शन फीचर भी मिलता है।

Bluetooth 5.4 और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी का सपोर्ट
Vivo Buds के ग्लोबल मॉडल में Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है और यह मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। ईयरबड्स में Cross-Flow Duct Design और Wind Noise Reduction Chamber दिया गया है, जिसका उद्देश्य हवा से पैदा होने वाले शोर को कम करना है। गेमिंग के लिए इसमें 88ms लेटेंसी का दावा किया गया है, जबकि ईयरबड्स को IP54 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़े-ः Vivo X500 का कैमरा हुआ कन्फर्म: मिलेगा 50MP Sony सेंसर, 64MP पेरिस्कोप और 4K 120fps सपोर्ट, देखें डिटेल

इसके अलावा Google Fast Pair, Find My Vivo Buds और Google Voice Assistant जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। चुनिंदा Vivo और iQOO स्मार्टफोन के साथ ईयरबड्स को रिमोट कैमरा कंट्रोल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vivo Buds की बैटरी 50 घंटे तक चलने का दावा
बैटरी की बात करें तो ग्लोबल Vivo Buds मॉडल को चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम बताया गया है। वहीं, प्रत्येक ईयरबड एक बार चार्ज करने पर करीब 12 घंटे तक चल सकता है। कंपनी के मुताबिक, कॉलिंग के दौरान यह छह घंटे तक का बैकअप दे सकता है। इसके अलावा केवल 10 मिनट चार्ज करने पर करीब तीन घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये स्पेसिफिकेशन ग्लोबल मॉडल के हैं और Vivo ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल इन्हीं फीचर्स के साथ आएगा।

Vivo Buds की भारत में कीमत कितनी हो सकती है?
फिलहाल Vivo ने भारत में Vivo Buds की कीमत का खुलासा नहीं किया है, इसलिए इसकी संभावित कीमत को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, कंपनी के मौजूदा TWS पोर्टफोलियो और iQOO Buds की कीमत को देखते हुए यह प्रोडक्ट किफायती से मिड-रेंज TWS सेगमेंट में उतारा जा सकता है। लॉन्च डेट, कीमत और बिक्री की जानकारी के लिए Vivo की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।