एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में आवारापन 2 और बंटवारा 1947 को लेकर दर्शकों के बीच बड़ा शोर था लेकिन इन दोनों के साथ रिलीज हुई साउथ फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धावा बोल दिया।
विश्वनाथ एंड सन्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सूर्या (Suriya) स्टारर 'विश्वनाथ एंड सन्स' (Vishwanath And Sons) 14 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज हुई और पहले ही दिन 15.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला। फिल्म ने दूसरे दिन 22.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 12.58 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाल मचा दिया है।
-1786885229806.webp)
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को छा गए सनी देओल, Batwara 1947 की कमाई में आया तगड़ा उछाल; 'आवारापन 2' को छोड़ा पीछे?
फिल्म की ज्यादा कमाई साउथ में यानी तमिल में 7.80 करोड़ रुपये और तेलुगु में 4.98 करोड़ रुपये हुई।
लेकिन सबसे बड़ा माइलस्टोन फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई में अचीव किया है। इस नई कामयाबी के साथ सूर्या के नाम बॉक्स ऑफिस का एक नया रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। दरअसल यह फिल्म सूर्या की सबसे तेजी से 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने ये मुकाम सिर्फ दो दिन में हासिल कर लिया।
विश्वनाथ एंड सन्स डे 3 कलेक्शन- 12.58 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 50.18 करोड़ रुपये (अब तक)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 100 करोड़ रुपये
#VishwanathAndSons hits it out of the park and smashes a 100cr+ in just 2 days 💥💥#BlockbusterVAS running successfully in cinemas near you ❤️#BlockbusterVishwanathAndSons @Suriya_offl #VenkyAtluri @_mamithabaiju @realradikaa @TandonRaveena @gvprakash @vamsi84 @NavinNooli… pic.twitter.com/fhIpLYvFJb
— Sithara Entertainments (@SitharaEnts) August 16, 2026
विश्वनाथ एंड सन्स के बारे में
वेंकी अटुलरी की डायरेक्ट की गई फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' की कहानी संजय विश्वनाथ (सूर्या) के इर्द-गिर्द घूमती है। उनका किरदार एक कॉम्पिटिटिव पिस्टल शूटर का है, जिसने पेरिस 2024 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब संजय के इकलौते बच्चे, अभय को एक गंभीर बीमारी हो जाती है। इसके कारण संजय को कई भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और साथ ही उन्हें बच्चे की सरोगेट मदर, मैडी से भी दोबारा मिलना पड़ता है।
सूर्या और ममिता बैजू के साथ, विश्वनाथ एंड संस में कलाकारों की टोली में राधिका सरथकुमार, रवीना टंडन, भवानी श्री, काली वेंकट और अनारकली मारीकर शामिल हैं।