sports

श्रीलंका में नंबर-3 भारतीय बल्लेबाज का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर: राहुल दोबारा बैटिंग के लिए उतरे; बारिश के चलते साढ़े 4 घंटे देर से शुरू हुआ मैच

August 16, 2026

श्रीलंका में नंबर-3 भारतीय बल्लेबाज का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर:राहुल दोबारा बैटिंग के लिए उतरे; बारिश के चलते साढ़े 4 घंटे देर से शुरू हुआ मैच

गॉल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 460 रन बना लिए। देवदत्त पड्डिकल ने 167 रन की पारी खेली। उन्होंने श्रीलंका में भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया।

इससे पहले बारिश की वजह से खेल 4:30 घंटे की देरी से शुरु हुआ। पहले दिन क्रैम्प की वजह से 77 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए केएल राहुल दोबारा बैटिंग करने आए। वे 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दूसरे दिन बना रिकॉर्ड

1. पडिक्कल ने चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा

पडिक्कल श्रीलंका में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। पडिक्कल ने गॉल में 167 रन बनाए। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा। पुजारा ने इसी मैदान पर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 153 रन बनाए थे।

अब मोमेंट्स…

1. बारिश की वजह से आधे दिन का खेल धुला

दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही लगातार बारिश हुई। इसकी वजह से आधे दिन का खेल धुल गया। बारिश रुकने के बाद मैच 4 घंटे 35 मिनट की देरी से शुरू हुआ।

मैच सुबह 10 बजे की जगह दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर शुरू हुआ।

मैच सुबह 10 बजे की जगह दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर शुरू हुआ।

2. राहुल दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे

पहले दिन केएल राहुल दूसरे सेशन में क्रैम्प से परेशान दिखे। शरीर के कई हिस्सों में अकड़न के चलते उन्हें ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा। तब राहुल 77 रन बनाकर खेल रहे थे।

दूसरे दिन 81वें ओवर में ऋषभ पंत के आउट होने के बाद वे दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि वे पिछले दिन के स्कोर में सिर्फ 5 रन और जोड़कर केशर नुवंथा की गेंद पर निशान फर्नांडो को कैच दे बैठे।

राहुल 81 रन बनाकर आउट हुए।

राहुल 81 रन बनाकर आउट हुए।

3. पड्डिकल ने चौका लगाकर अपने 150 रन पूरे किए

पड्डिकल ने 86वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपने 150 रन पूरे किए। असिथा फर्नांडो की पैड्स पर आती गेंद को पडिक्कल ने ऑन-साइड में फ्लिक खेलकर चौका लगाया। इसके बाद बैट उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। ड्रेसिंग रुम में बैठे साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

पड्डिकल ने 167 रन की पारी में 15 चौके और 1 छ्क्का लगाया।

पड्डिकल ने 167 रन की पारी में 15 चौके और 1 छ्क्का लगाया।

4. ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर की तबीयत बिगड़ी

ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने तीसरे सेशन में अंपायरिंग नहीं की। उनकी जगह रिजर्व अंपायर रवींद्र विमलासिरी ने जिम्मेदारी संभाली।

रॉड टकर ने तीसरे सेशन में अंपायरिंग नहीं की।

रॉड टकर ने तीसरे सेशन में अंपायरिंग नहीं की।

5. ध्रुव जुरेल का कैच स्लिप में छूटा

101.5 ओवर में प्रभात जयसूर्या की गेंद पर ध्रुव जुरेल का कैच स्लिप में छूट गया। जुरेल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में गई। धनंजय डी सिल्वा ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर बाजू और फिर पसली से टकराई।

जुरेल 51 रन बनाकर आउट हुए।

जुरेल 51 रन बनाकर आउट हुए।

.

खबरें और भी हैं...

  • श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में, स्कोर-460/9: पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली; ध्रुव जुरेल और केएल राहुल की फिफ्टी

    पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली; ध्रुव जुरेल और केएल राहुल की फिफ्टी|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar0:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बांग्लादेश ने भारत-पाकिस्तान को पीछे छोड़ा: ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम मैचों में टेस्ट जीतने वाली एशियन टीम; कंगारुओं को उनकी धरती पर पहली बार हराया

    ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम मैचों में टेस्ट जीतने वाली एशियन टीम; कंगारुओं को उनकी धरती पर पहली बार हराया|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार की नूतन सिंह ने दिया WPL के लिया ट्रायल: वैभव सूर्यवंशी के कोच से लिया ट्रेनिंग, बोलीं-मेरी बॉलिंग पर मारते थे चौके-छक्के; हरमनप्रीत को आउट करना सपना

    वैभव सूर्यवंशी के कोच से लिया ट्रेनिंग, बोलीं-मेरी बॉलिंग पर मारते थे चौके-छक्के; हरमनप्रीत को आउट करना सपना|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'टीम इंडिया में सिलेक्शन मेरे हाथ में नहीं': लखनऊ में भुवनेश्वर कुमार बोले- अश्विन की रिस्पेक्ट करता हूं, लेकिन सब मैनेजमेंट को तय करना है

    1:08
    • कॉपी लिंक

    शेयर