वायरल न्यूज़
आपदा पर भारी पड़ी इंसानियत...मदद करने पहुंचे राहतकर्मी, तो बाढ़ पीड़ित महिला ने ही उनके हाथ में थमा दिया जूस, देखें Viral Video
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Aug 3, 2026, 04:26 PM IST
Viral Video: असम के शिवसागर से आया यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। राहत कर्मी जब नाव से लोगों की मदद करने पहुंचे, तो एक महिला जूस की ट्रे लेकर पानी में उतर आई। चेहरे पर मुस्कान और दिल में सेवा भाव... इस वीडियो ने साबित कर दिया कि असली हीरो वही हैं जो मुश्किल वक्त में भी दूसरों की सोचें।
![]()
इंसानियत की मिसाल (तस्वीर साभार- @thenortheastexperience1)
Viral Video: मुसीबत चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अगर इंसान का दिल बड़ा हो तो उम्मीद की किरण कभी फीकी नहीं पड़ती। इन दिनों सोशल मीडिया पर असम के शिवसागर का एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें नम भी होंगी और दिल में इंसानियत के प्रति सम्मान और बढ़ जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और बाढ़ (Flood Video) पीड़ित महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
गले भर पानी के बीच मुस्कुराहट और जूस की ट्रे
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि असम में बाढ़ का पानी चारों तरफ फैला हुआ है। लोग अपने घरों से निकलने और सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। इसी बीच, कुछ राहतकर्मी बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए बोट पर सवार होकर पहुंचे। लेकिन, वहां का नजारा देखकर राहतकर्मी भी हैरान रह गए। घुटनों से ऊपर तक भरे पानी में खड़ी एक महिला अपने चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लिए जूस के गिलासों से भरी ट्रे लेकर खड़ी थी। महिला ने बिना अपनी तकलीफ की परवाह किए, तेज धूप और पानी के बीच मेहनत कर रहे राहत कर्मियों को प्यार से जूस का गिलास थमाया। देखें वीडियो...
लोग कर रहे जमकर तारीफ
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया, नेटिजन्स इस महिला के जज्बे के मुरीद हो गए। हर कोई महिला की उदारता और सादगी की प्रशंसा कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि गरीबी और आपदा इंसान से उसका घर छीन सकती है, लेकिन उसकी इंसानियत नहीं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह केवल जूस का गिलास नहीं, बल्कि उम्मीद और निस्वार्थ प्रेम की मिसाल है। यहां आपको बता दें कि असम में हर साल आने वाली बाढ़ लाखों लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर देती है। लेकिन इस तरह के खूबसूरत और इमोशनल लम्हें हमें यह याद दिलाते हैं कि इंसानियत आज भी जिंदा है।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article