world-news

पुणे और ठाणे के टॉप 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज, MBBS के लिए है सबसे अच्छे

August 3, 2026

एजुकेशन

  • Authored by: वर्षा कुशवाहा
  • Updated Aug 3, 2026, 04:25 PM IST

नीट यूजी काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले वह छात्र जो महाराष्ट्र में रहकर पढ़ने की इच्छा रखते हैं उन्हें पुणे और ठाणे के सरकारी मेडिकल कॉलेज के बारे में जानना जरूरी है। यहां कम फीस के साथ क्वालिटी एजुकेशन मिलती है।

Image

MBBS के लिए बेस्ट है पुणे और ठाणे के सरकारी मेडिकल कॉलेज (Photo - AI)

NEET UG 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी डेट्स के अनुसार, काउंसलिंग की प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो जाएगी। ऐसे में छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए अपने घरों के पास के टॉप संस्थानों की तलाश में हैं, जहां गुणवत्ता पढ़ाई किफायती दरों में पूरी हो सके। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र में मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक है तो पुणे और ठाणे के सरकारी मेडिकल कॉलेज चेक कर सकते हैं।

बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी संख्या (Clinical Exposure) के कारण यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की मांग नीट यूजी के अभ्यर्थियों के बीच काफी बनी हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Medical College) में न केवल पढ़ाई का स्तर अच्छा होता है, बल्कि निजी कॉलेजों की तुलना में फीस भी काफी कम होती है। यदि आप भी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और बेस्ट कॉलेज की तलाश में हैं, तो पुणे और ठाणे के ये शीर्ष 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

पुणे और ठाणे के बेस्ट सरकारी मेडिकल कॉलेज

सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणेपुणे, महाराष्ट्रसरकारी 150 सीटें
बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (बीजेएमसी), पुणेपुणे, महाराष्ट्रसरकारी 250 सीटें
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज,पुणे, महाराष्ट्रसरकारी 100 सीटें
राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज (RGMC)ठाणे, महाराष्ट्रसरकारी लगभग 100 से 120 सीटें
सरकारी मेडिकल कॉलेजठाणे, महाराष्ट्रसरकारी 100

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -NEET UG Counselling 2026: MCC ने जारी किया काउंसलिंग वीडियो ट्यूटोरियल, रजिस्ट्रेशन से पहले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट

इन कॉलेजों को क्यों चुनें?

प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस बेहद कम और किफायती होती है। इन कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में रोजाना हजारों मरीज आते हैं, जिससे छात्रों को वास्तविक बीमारियों और इलाज का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। यह अपने अनुभवी फैकल्टी के लिए भी जाने जाते हैं। इसका अर्थ है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में देश के वरिष्ठ और अनुभवी डॉक्टर बतौर प्रोफेसर पढ़ाते हैं। यदि आप नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो काउंसलिंग के समय अपनी ऑल इंडिया और स्टेट कोटा चॉइस फिलिंग में इन कॉलेजों को प्राथमिकता दे सकते हैं।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article