वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Jul 31, 2026, 10:21 AM IST
Viral Video: एक ज्वेलरी शॉप से ₹10 लाख के हीरे और सोने से जड़े गहने अचानक गायब हो गए। चोर का पता लगाने के लिए जब दुकानदारों ने CCTV फुटेज खंगाला, तो उनके होश उड़ गए। फुटेज में दिखा कि एक चूहा बड़े मजे से कीमती हार और अंगूठियां खींचकर अपने बिल में ले जा रहा था!
![]()
चूहे की डकैती (तस्वीर साभार-@gharkekalesh)
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे मामले (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक के बेंगलुरु के पास स्थित तुमकुरु जिले की एक ज्वेलरी दुकान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। दुकान से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के हीरे और सोने से जड़े गहने गायब हो गए थे। जब चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई, तो असली 'मास्टरमाइंड' का खुलासा हुआ।
CCTV में कैद हुई पूरी 'डकैती'
दुकान के काउंटर पर रखे महंगे सोने के हार, अंगूठियां और चेन अचानक अपनी जगह से गायब थे। CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि देर रात दुकान में एक चूहा दाखिल हुआ। चूहा काउंटर पर रखे कीमती गहनों के सेट को अपने दांतों से दबाकर घसीटते हुए ले गया और दुकान के एक कोने में बने अपने बिल (Burrow) के अंदर घुसा दिया। जब दुकान के कर्मचारियों को चोरी के पीछे का सच पता चला, तो उन्होंने तुरंत उस जगह की पहचान की जहां चूहे का बिल था। कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक फर्श और दीवारों के पास बिल को खोदा। कड़ी मशक्कत के बाद चूहे के बिल से ₹10 लाख के सभी चोरी हुए सोने-हीरे के गहने सुरक्षित निकाले गए।
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
इस अनोखी चोरी की घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और एक से एक अनोखे कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे "सबसे महंगा चूहा" बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि चूहा भी दिवाली/शादी की तैयारी में लगा हुआ था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article