education

UPSC ने जारी किया EPFO APFC भर्ती का नोटिफिकेशन, 22 अगस्त से आवेदन होंगे शुरू

August 21, 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 80 पदों को भरा जाएगा. ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थियों को 11 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा. चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लेवल-10 पे मैट्रिक्स के तहत वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी.

आवेदन की तारीख

UPSC ने APFC भर्ती का नोटिफिकेशन 19 अगस्त 2026 को जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2026 तय की गई है.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. यानी किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

एड लिमिट की बात करें तो सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए. OBC वर्ग को अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी. वहीं SC और ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी. PwBD उम्मीदवारों को नियमानुसार 10 साल तक अतिरिक्त एज की छूट मिल सकती है.

80 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में कुल 80 रिक्तियां हैं. इनमें 29 पद सामान्य वर्ग, 18 OBC, 15 SC और 8 EWS उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं.

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी और गलत आंसर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार होगी.

आवेदन फीस सामान्य, EWS और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है. महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं लिया जाएगा.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button