world-news

मोबाइल खो गया, तुरंत सिम भी बंद करवाई... फिर भी UPI आईडी बनाकर ठग ने उड़ा लिए 2 लाख रुपए, अलीगढ़ का अनोखा मामला

October 1, 2026

Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित तालसपुर कलां निवासी जयचंद्र के साथ साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जयचंद्र के अनुसार, 20 सितंबर की शाम करीब 5 बजे उनका मोबाइल कहीं गिर गया था. मोबाइल खोने का अहसास होते ही उन्होंने उसी रात करीब 9 बजे कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल करके अपना मोबाइल नंबर बंद करा दिया और अगले दिन उसी नंबर की नई सिम जारी करवा ली.

नई सिम चालू कराने के बावजूद जब जयचंद्र अपने बैंक खाते का विवरण देखने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाते से 20 सितंबर से लेकर 26 सितंबर के बीच लगातार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 205728 निकाल लिए गए थे.

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में स्पष्ट किया कि उसने जीवन में कभी भी अपने मोबाइल से UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) के जरिए कोई लेनदेन नहीं किया था और न ही उनके पास बैंक का ATM/डेबिट कार्ड था.

ये भी पढ़ें: एक दूसरे को देखा तक नहीं, खूब रोए, भूखे रहे मेरठ के नीला ड्रम कांड में दोषी करार होते ही मुस्कान-साहिल की जेल में कैसे बीती रात?

नई सिम के बावजूद कैसे हुआ ट्रांजेक्शन? पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि पीड़ित द्वारा रात 9 बजे ही नंबर बंद कराने और अगले दिन नई सिम लेने के बावजूद ठग 26 सितंबर तक खाते से पैसे कैसे निकालता रहा. क्या आरोपी ने मोबाइल हाथ लगते ही प्राथमिक बैंक अकाउंट डिटेल्स और SMS के जरिए UPI पिन जनरेट कर लिया था या इसके पीछे कोई तकनीकी लूपहोल है? महुआखेड़ा पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और बैंक खाते की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री व UPI आईडी डिटेल्स के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं. प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है. फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं. इसके अलावा एनसीसी 'C' सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.

Read More

google button