world-news

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट | IBC24

October 1, 2026

भोपाल: Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: आज 1 अक्टूबर की सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम सीधे 62 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। इसके बाद लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में भी आज बढ़ोतरी हुई है। लेकिन फिलहाल आम लोगों के लिए राहत की खबर है।

आज नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

आज 1 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों ईंधनों के दाम पहले की तरह स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर है। जमशेदपुर में पेट्रोल 106.09 रुपये और डीजल 101.23 रुपये, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 107.78 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में आज पेट्रोल 113.19 रुपये और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये, जबकि कानपुर में पेट्रोल 101.78 रुपये और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

दिल्ली की तुलना मे भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा

आज 1 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा और डीजल के दाम 95.20 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में पेट्रोल की कीमत 115.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 100.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस आधार पर दिल्ली के मुकाबले भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol Price Today) करीब 13.29 रुपये और डीजल (Diesel Price Today) 5.27 रुपये महंगा है।

मई में बढ़े थे ईंधन के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में आखिरी बड़ी बढ़ोतरी मई 2026 में हुई थी। 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। इससे पहले 23 मई और 19 मई को भी 90-90 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। इस तरह मई में करीब 15 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में लगभग 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

  • PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम 
  • Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
  • UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति