education

UP TGT Result Declared: UPESSC ने यूपी टीजीटी भर्ती के 14 विषयों का रिजल्ट किया जारी, अंग्रेजी के परिणाम पर राेक

July 28, 2026

UP TGT Result Declared: उत्तर प्रदेश ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) भर्ती 2022 में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने मंगलवार को यूपी टीजीटी भर्ती 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके तहत यूपी टीजीटी भर्ती के 14 विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है. यूपी टीजीटी एक विषय का रिजल्ट अभी रोका गया है. रिजल्ट के साथ ही कैंडिडेट्स का स्कोरकार्ड भी जारी किया गया है.भर्ती में शामिल हुए कैंडिडेट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कितने पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी किया गया है. यूपी टीजीटी भर्ती 2022 रिजल्ट का कटऑफ क्या रहा है. जानेंगे कि किस सब्जेक्ट का रिजल्ट रोका गया है.

3539 पदों पर भी TGT भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 2022 में TGT भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए थे, जिसके तहत 15 विषयों में 3539 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इन पदों पर भर्ती के लिए 3 व 4 जून 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

2982 पदों का रिजल्ट जारी, अंग्रेजी पर रोक

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीजीटी भर्ती 2022 के तहत 14 विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके तहत 2982 पदों का रिजल्ट जारी किया गया है. अंग्रेजी विषय का रिजल्ट रोक गया है. अदालत में लंबित मामले की वजह से रोका गया है. 500 से अधिक पदों पर भी भर्ती का रिजल्ट रोक गया है.

इन 14 विषयों का TGT रिजल्ट जारी

वेबसाइट से देख सकते हैं कटऑफ

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीजीटी भर्ती 2022 रिजल्ट के साथ ही कटऑफ भी जारी की है. कैटेगरी वाइज और सब्जेक्ट वाइज कटऑफ जारी की गई है. कैंडिडेट्स UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैटेगरी वाइज और सब्जेक्ट वाइज कटऑफ देख सकते हैं. वेबसाइट पर रोलनंबर के साथ लॉगिन करने के बाद रिजल्ट और कैटेगरी वाइज और सब्जेक्ट वाइज कटऑफ देखी जा सकती है.

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button