education

UP NEET यूजी काउंसलिंग राउंड 2 मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

September 21, 2026

MBBS-BDS में एडमिशन के लिए उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 मेरिट लिस्ट जारी हो गई है. यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. इस मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले कैंडिडेट्स एडमिशन की आगे की प्रक्रिया के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे.रिपोर्टिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया है, जिसके तहत सफल कैंडिडेट्स के लिए 21 सितंबर से चाॅइस फिलिंग होगी.

आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि कैसे यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 मेरिट लिस्ट को डाउनलोड किया जा सकता है. जानते हैं कि मेरिट में जिन कैंडिडेट्स का नाम आया है यानी जिन्हें सीट आंवटित हुई हैै,उनके क्या करना है.

3656 सीटें, 33 हजार से अधिक कैंडिडेट्स का नाम

यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग दूसरे रांउड की मेरिट लिस्ट में 33 हजार से अधिक कैंडिडेट्स को स्थान मिला है. तो वहीं दूसरे राउंड के तहत 3656 सीटों पर एडमिशन दिया जाना है. इसमें से 396 सीटें राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की हैं, तो वहीं बाकी की सीटें राज्य के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के लिए हैं.

ऐसे देख सकते हैं मेरिट लिस्ट

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, उनकी मेरिट आज जारी कर दी गई है. आइए, जानते हैं कि कैसे मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर खुलेगा.
  • उस पर दिख रहे UP NEET UG Counselling 2026 Round 2 merit list’ लिंक पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलेगा, इसमें कैंडिडेट्स मेरिट लिस्ट देख सकते हैं.
  • मेरिट लिस्ट पेज को डाउनलोड करें और भविष्य की ज़रूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

21 सितंबर से चॉइस फिलिंग, 25 को सीट अलाॅटमेंट

यूपी सरकार ने राउंड 2 काउंसलिंग की तारीखों में बदलाव किया है. नए शेड्यूल के अनुसार, मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इसमें सफल हुए कैंडिडेट्स 24 सितंबर 2026 सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद (choices) भर सकते हैं. यानी की सफल कैंडिडेट्स काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर अपना पंसदीदा कॉलेज को वरीयता के आधार पर भर सकते हैं. इसके आधार पर सीटों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जिसका नतीजा 25 सितंबर, 2026 को आएगा. अलॉटमेंट लेटर 26 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक डाउनलोड किया जा सकता है.

सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हो जाएगा

नियमानुसार काउंसलिंग के दूसरे राउंड में अलॉट हुई सीट पर कोई कैंडिडेट एडमिशन नहीं लेता है तो उसका पूरा सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर लिया जाएगा. ऐसे कैंडिडेट्स को दोबारा सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा कराना होगा, उसके बाद ही वह काउंसलिंग के तीसरे राउंड में शामिल हो सकेंगे.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button