entertainment

Raaka Record: अल्लू अर्जुन की 'राका' ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

September 21, 2026

Raaka Guinness World Record: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लंबे समय से ‘राका’ नाम की एक साई-फाई एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं. फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म की रिलीज में लंबा समय है और अभी ही इस फिल्म ने एक बड़े रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया है. इस पिक्चर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है.

‘राका’ ने रियल-टाइम में सबसे ज्यादा लोगों के मोशन-कैप्चर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. ये रिकॉर्ड एक ही समय में 37 कलाकारों के रियल-टाइम मोशन कैप्चर करके बनाया गया है, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक जरूरी और बड़ी तकनीकी उपलब्धि मानी जा रही है. ये रिकॉर्ड फरवरी 2026 में बना और 15 सितंबर को इसे प्रमाणित किया गया.

अल्लू अर्जुन-एटली को मिला प्रमाणपत्र

अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सीनियर एडजुडिकेटर स्वप्निल डांगरिकर ने एक कार्यक्रम के दौरान सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और फिल्म के डायरेक्टर एटली को इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रमाणपत्र दिया है. इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है. एटली और अल्लू अर्जुन प्रमाणपत्र लेते दिख रहे हैं. इसके अलावा मेकर्स ने 37 लोगों के मोशन कैप्चर से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.

ये भी पढ़ें-

नागालैंड की फिल्म आंग ने TIFF में जीता प्लेटफॉर्म अवॉर्ड, ऑस्कर्स में मारी डायरेक्ट एंट्री

2 बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी ये हॉलीवुड पिक्चर, बॉक्स ऑफिस पर 3 नई मूवीज के बीच जंग

अल्लू अर्जुन ने जाहिर की खुशी

इस उपलब्धि पर अल्लू अर्जुन ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, “हमें इस असाधारण उपलब्धि पर बहुत गर्व हो रहा है. ये एक ऐसा पल है, जो सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाता है और एक नया ग्लोबल बेंचमार्क सेट करता है. हमारी कोशिशों को मान्यता देने के लिए मैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का शुक्रिया अदा करता हूं. मेरे डायरेक्टर एटली की सोच, पूरी टीम की कड़ी मेहनत और सन पिक्चर्स के अटूट समर्थन के बिना ये मुमकिन नहीं था. ये पल हम सभी के लिए काफी खास है.” ‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं. ये फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button