world-news

विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

October 19, 2026

विजय की पार्टी टीवीके ने डोनेशन मिलने की जानकारी साझा की है. यह डोनेशन 13.3 करोड़ रुपये का है. साल 2025-26 वित्तवर्ष के आंकड़े जारी किए गए हैं.

Written By : कार्तिक सागर समाधिया |  Updated at : 19 Oct 2026 06:39 PM (IST)

Preferred Sources

Vijay TVK received 13 crore in donations 99% funds came from two ministers विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

सीएम विजय की टीवीके पार्टी ने डोनेशन की जानकारी साझा की है.

विजय की टीवीके (TVK) ने डोनेशन मिलने की जानकारी साझा की है. यह डोनेशन करीबन 13.3 करोड़ रुपये का है. साल 2026 के बीच पार्टी को इनमें से 99 प्रतिशत राशि आदव अर्जुन और आरवी रंजीतकुमार की ओर से दी गई है.

आंकड़ों से पता चला है कि खेल और लोक निर्माण मंत्री अर्जुन ने 8.2 करोड़ रुपये का योगदान दिया. वहीं 5 करोड़ रुपये भी दिए. 

अर्जुन ने सबसे ज्यादा योगदान पार्टी को दिया है. टीवीके को इस साल कुल डोनेशन में 60 प्रतिशत अर्जुन का ही है. आंकड़ों में 5-5 लाख के दो और दान भी शामिल है. 

इन लोगों ने भी पार्टियों को किया डोनेशन

थूथुकुडी के लायंस टाउन में स्नो शो ने डिमांड ड्राफ्ट के जरिए अपना योगदान दिया. इसी पते पर रजिस्टर्ड स्नो एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स ने भी डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 6 लाख रुपये का दान दिया. इसके अलावा AIADMK ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 161.35 करोड़ की स्वैच्छिक योगदान मिलने की जानकारी दी है. 

इसके अलावा 191.19 करोड़ रुपये का योगदान मिला है. इसमें टाइगर एसोसिएट्स 125 करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा दानदाता बनकर उभरा. कोलकाता की लॉटरी कंपनी टाइगर एसोसिएट्स एक शेयर्ड बिजनेस पार्टनर के जरिए लॉटरी कारोबारी सैंटियागो मार्टिन से जुड़ी है. इसके पार्टनर सुब्बयन नागराजन, मार्टिन के पुराने सहयोगी हैं. और कॉर्पोरेट रिकॉर्ड की मानें तो वे एक अन्य फर्म के भी पार्टनर हैं. 

फरवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करने से पहले मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली सबसे बड़ी कंपनी थी. फ्यूचर गेमिंग ने चुनावी बॉन्ड के जरिए डीएमके को 509 करोड़ रुपये का चंदा दिया था. 

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: [email protected]
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More

Published at : 19 Oct 2026 05:17 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola