Sep 15, 2026 05:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

टोयोटा ने अपनी प्रीमियम सेडान- कैमरी को महंगा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत में 1.27 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। टोयोटा कैमरी शानदार पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ आती है।

टोयोटा कैमरी
केवल
₹24,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
टोयोटा ने अपनी प्रीमियम सेडान- Camry को एक बार फिर से प्राइस हाइक दिया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार टोयोटा कैमरा के कुछ वेरिएंट पहले के मुकाबले 1.27 लाख रुपये तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। प्राइस हाइक के बाद टोयोटा कैमरी की एक्स-शोरूम कीमत अब 48.69 लाख रुपये से 48.89 रुपये के बीच हो गई है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 48.5 लाख से शुरू
₹ 46.05 - 48.55 लाख
₹ 46.88 - 55.83 लाख
₹ 13.4 - 26.76 लाख
₹ 13.99 - 25.79 लाख
₹ 14.51 - 21.96 लाख
इन वेरिएंट पर बढ़ा सबसे ज्यादा दाम
टोयोटा कैमरी के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। कैमरी एलिगेंट और स्प्रिंट एडिशन के ड्यूल-टोन वेरिएंट की कीमत में 1.21 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, एलिगेंट और स्प्रिंट के Platinum White Pearl वेरिएंट अब पुराने दाम के मुकाबले 1.27 लाख रुपये महंगे हो गए हैं। इस तरह कंपनी ने कैमरी के खास रंग और ड्यूल-टोन ऑप्शन वाले वेरिएंट की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी की है। नई कीमतों के साथ कैमरी अब भारतीय बाजार में और भी प्रीमियम कीमत वाले सेडान मॉडल्स में शामिल हो गई है। हालांकि, कंपनी ने कार के इंजन या फीचर्स में किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी है। यानी कीमत बढ़ने के बावजूद इसके मौजूदा मॉडल में मिलने वाला पावरट्रेन और फीचर्स पहले की तरह ही हैं।
2.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन
टोयोटा कैमरी में 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। इस इंजन को e-CVT गियरबॉक्स के साथ पेयर किया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 184bhp की पावर और 221Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ लगी इलेक्ट्रिक मोटर 134bhp की पावर और 208Nm का टॉर्क ऑफर करती है। हाइब्रिड सिस्टम का फायदा खासतौर पर शहर में ड्राइविंग के दौरान मिलता है, जहां कार जरूरत के हिसाब से पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोड पर चलती है। कैमरी में EV-ओनली मोड भी दिया गया है, जिससे कुछ कंडीशन्स में कार केवल इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से चल सकती है।
25.49kmpl तक का माइलेज
टोयोटा कैमरी की सबसे बड़ी खूबियों में इसका माइलेज भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह हाइब्रिड सेडान 25.49kmpl तक का माइलेज दे सकती है। इस वजह से यह कार उन ग्राहकों को भी अपनी ओर खींचती है, जो प्रीमियम सेडान के साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी चाहते हैं। नई कीमतों के बाद टोयोटा कैमरी का मुकाबला प्रीमियम सेडान सेगमेंट में Mercedes-Benz, BMW और Audi जैसे ब्रैंड्स के मॉडलों से होता है।
आने वाला है इनोवा हाइक्रॉस का फेसलिफ्ट
टोयोटा अपनी पॉप्युलर एमपीवी इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। इनोवा हाइक्रॉस का फेसलिफ्ट हाइलक्स से इंस्पायर्ड हो सकता है। हाइक्रॉस फेसलिफ्ट के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा, जो 173PS की पावर और 204Nm का टॉर्क देता है। यह CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं, 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ करीब 184PS की कंबाइन्ड पावर देगा और e-CVT गियरबॉक्स के साथ ऑफर होता रहेगा। नई हाइक्रॉस में आपको कुछ नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
