world-news

Toxic Box Office Collection: 48 घंटे में ही टॉक्सिक का तहलका, बनी 2026 की 9वीं सबसे कमाऊ फिल्म

August 28, 2026

यश की 'Toxic' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2 दिनों में 79.4 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और 2026 की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

Toxic Box office Collection Day 2: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups' हिंदी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। पहले दिन रिकॉर्डतोड़ शुरुआत के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी मजबूत कमाई की। सिर्फ 48 घंटे में फिल्म ने हिंदी वर्जन से 79.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया। इस दमदार प्रदर्शन के साथ 'Toxic' ऑफिशियली 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

Toxic: 2026 की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने महज दो दिनों में हिंदी भाषा में 79.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया और सिर्फ दो दिनों में 2026 की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

Day 2 Box Office Collection: दूसरे दिन कितनी रही कमाई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 अगस्त (दूसरे दिन) 'Toxic' के हिंदी वर्जन ने 24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 55.40 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दर्ज की थी। इसके मुकाबले दूसरे दिन कमाई में 56.67% की गिरावट आई। हालांकि, दूसरा दिन एक वर्किंग डे था। इसके अलावा फिल्म की रिलीज मिड-वीक हुई थी और इसके बाद फेस्टिव वीकेंड शुरू हो रहा है। ऐसे में रक्षाबंधन की छुट्टी और वीकेंड के दौरान कमाई में फिर तेजी आने की उम्मीद है।

Toxic Box Office Collection Day Wise (India Net)

पहला दिन: 55.40 करोड़ रुपये

दूसरा दिन: 24 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन: 79.40 करोड़ रुपये

इन फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है 'Toxic'

सिर्फ 48 घंटे में 79.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ 'Toxic' ने कई फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इनमें ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘पति पत्नी और वो 2’ तथा ‘अल्फा’ शामिल हैं।

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 हिंदी फिल्में (India Net Collection)

धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़ रुपये

भूत बंगला – 199.23 करोड़ रुपये

धमाल 4 – 177.92 करोड़ रुपये

आवारापन 2 – 149.48 करोड़ रुपये* (14 दिन)

वेलकम टू द जंगल – 137.93 करोड़ रुपये

कॉकटेल 2 – 104.53 करोड़ रुपये

ओ रोमियो – 83.35 करोड़ रुपये

Toxic – 79.40 करोड़ रुपये* (2 दिन)

मैं वापस आऊंगा – 65.15 करोड़ रुपये