09 Oct 2026 | 12:59 pm
Kawardha News: जल्द ही समस्या का हल होगा, किसानों की हड़ताल पर बोले DCM विजय शर्मा
कवर्धा में गन्ना उत्पादक किसानों का हड़ताल जारी
DCM विजय शर्मा ने किसान संघ से आग्रह करते हुए कहा
आपके आंदोलन से शहर के लोगों को असुविधा न हो
आंदोलन करने के भी तरीके होते ही, लोग परेशान न हो
गन्ना उत्पादक किसानों की माँग पर एक टीम चर्चा करेगी
CM संज्ञान लिए है,जल्द ही समस्या का हल होगा: DCM विजय शर्मा
09 Oct 2026 | 12:50 pm
Tamil Nadu Assembly by-election 2026: 11वें राउंड की मतगणना के बाद TVK को बढ़त
तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव
11वें राउंड की मतगणना के बाद TVK को बढ़त
TVK की पी, सत्यभामा 5486 वोटों से आग
कुल 23 राउंड की मतगणना होनी है
09 Oct 2026 | 12:47 pm
Saraipali News: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 560 किलो गांजा जब्त
महासमुंद पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन निश्चय के तहत 560 किलो गांजा जब्त
जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के दो आरोपी गिरफ्तार
NH-53 पर रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास नाकेबंदी में कार्रवाई
ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी गांजे की खेप
तस्करी में इस्तेमाल आयशर वाहन और 2 मोबाइल जब्त
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
09 Oct 2026 | 12:44 pm
Bhopal News: युवक और एक नाबालिग प्रेमिका की कमरे में लाश
हबीबगंज थाना क्षेत्र में आया डबल सुसाइड का मामला
युवक और एक नाबालिग प्रेमिका की मिली एक ही कमरे में लाश
पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू की….
पुलिस का अनुमान प्रेम प्रसंग के चलते की आत्महत्या
लड़के के घर पर लगाई फांसी,
मृतक युवक है नेपाल का रहने वाला घटना के युवक का परिवार गया था नेपाल
युवक और नाबालिक ने क्यों की आत्महत्या इसकी तफ्तीश में जुटी पुलिस
हबीबगंज थाना क्षेत्र का मामला
09 Oct 2026 | 12:41 pm
Datia News: विधायक प्रीतम लोधी के सामने जमकर हंगामा
विधायक प्रीतम लोधी के सामने जमकर हंगामा
कांग्रेस विधायक के विरोध में नारेबाजी पर भड़का युवक
दूसरे युवक से माइक छीनकर लगाए ‘BJP मुर्दाबाद’ के नारे
नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद, हुई मारपीट
09 Oct 2026 | 12:20 pm
Indore News: ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार
इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी का खुलासा, 9 मोबाइल और लैपटॉप जब्त
सट्टे के हिसाब-किताब में 7 करोड़ का लेन-देन, क्राइम ब्रांच ने रजिस्टर किए जब्त
इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क पर शिकंजा, बैंकिंग दस्तावेज और एटीएम कार्ड बरामद
ललितपुर, नीमच और आजमगढ़ के 3 आरोपी इंदौर में पकड़े गए, ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े तार
ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, ₹2.97 लाख का सामान जब्त
क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी में शामिल होने के आरोप में 3 पर वैधानिक कार्रवाई
इंदौर के महालक्ष्मी नगर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का मामला उजागर, डिजिटल उपकरणों की जांच जारी
सट्टेबाजी नेटवर्क की वित्तीय जांच तेज, अन्य संदिग्धों की तलाश में क्राइम ब्रांच
7 करोड़ रुपये के सट्टे के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त, ऑनलाइन नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
09 Oct 2026 | 12:11 pm
CG News: छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा
बहुत जल्द राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर
बोध घाट परियोजना के मुद्दे पर आएंगे राहुल गांधी
56 गांव के प्रभावित की आवाज उठाएंगे राहुल गांधी
सुखदेव भगत ने भी बांध प्रभावित परिवारों से की है मुलाकात
छग कांग्रेस जुटी राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में
09 Oct 2026 | 11:48 am
Raipur Accident News: तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसा
तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसा
तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंदा
हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार
घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी और लोगों की भारी भीड़ जमा
तेलीबांधा थाना का मामला
09 Oct 2026 | 11:40 am
CG News: बोधघाट प्रभावितों से राहुल गांधी करेंगे मुलाकात
बोधघाट प्रभावितों से राहुल गांधी करेंगे मुलाकात
बस्तर के BJP सांसद महेश कश्यप ने कहा
बस्तर की जनता के अनुरूप विकास कार्य होगा
कांग्रेस सरकार में बोधघाट परियोजना आया
अब जनता का वोट लेने कांग्रेसी बात कर रहे है
09 Oct 2026 | 11:39 am
CG News: पोकलेन मशीन फूंकी, फिर सरपंच को धमकी, और अब आईडी ब्लास्ट
पोकलेन मशीन फूंकी, फिर सरपंच को धमकी, और अब आईडी ब्लास्ट
लगातार हो रही संदिग्ध घटना पर दीपक बैज का बड़ा बयान,
छत्तीसगढ़ में नक्सली पूरी तरह समर्पण नहीं किए हैं
एक दर्जन से ज्यादा बड़े नक्सली लीडर जंगल में मौजूद है
सुकमा में आईडी ब्लास्ट हुआ है, यह किसने किया
कहीं यह नक्सली घटना तो नहीं, सरकार स्पष्ट करें
कांकेर और दंतेवाड़ा की घटना को भी दबा लिया गया
सरकार कहीं कुछ छुपा तो नहीं रही
09 Oct 2026 | 11:30 am
Raipur News: कांग्रेस सरकार समय के चयनित रामवनगमन के स्थान बदले गए
कांग्रेस सरकार समय के चयनित रामवनगमन के स्थान बदले गए
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा
15 साल सरकार रहे इन्होंने एक भी रामवनगमन पथ नहीं ढूंढा
कांग्रेस सरकार ने सरगुजा से बस्तर तक रामवनगमन पथ चिह्नित किए
BJP अब फिर नए रामवनगमन पथ खोज रहे हैं
भ्रष्टाचार और पैसा लूटने का ये रास्ता खोज रहे हैं
कहीं मंदिर बना लेंगे और फिर चढ़ावा चोरी खा लेंगे
09 Oct 2026 | 11:30 am
Raipur News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन ,
राहुल गांधी के 300 सांसदों के शामिल होने के बयान पर भाजपा ने ली चुटकी ,
सोशल मीडिया में पोस्ट किया कि दावा 300 सांसदों का लेकिन कांग्रेस के पास तो कुल 128 सांसद है,
जिसमें से 98 लोकसभा और 30 राज्यसभा के हैं,
तो सवाल सिर्फ इतना सा है कि बाकी के 172 अदृश्य सांसद कहां से आए?
और अगर 300 सांसद है तो फिर विपक्ष में क्यों बैठे हैं ?
भाजपा ने राहुल गांधी का वो बयान भी पोस्ट किया जिसमें वे प्रदर्शन में 300 सांसद शामिल होने की बात कह रहे हैं
09 Oct 2026 | 11:26 am
Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे टीटी नगर स्टेडियम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे टीटी नगर स्टेडियम…
भारत की विकास यात्रा और योजनाओं पर केंद्रित रंगोली देख रहे है मुख्यमंत्री…..
सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विशाल रंगोली कार्यक्रम…..
टीटी नगर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजन…….
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर,सांसद आलोक शर्मा मौजूद….
09 Oct 2026 | 11:20 am
Raipur News: पुराने विधानसभा रोड में सड्डू मोड़ के पास लगा लंबा जाम
पुराने विधानसभा रोड में सड्डू मोड़ के पास लगा लंबा जाम ,
अंबुजा मॉल के आगे से लगी गाड़ियों की लंबी लाइन
09 Oct 2026 | 11:10 am
Bhopal News: सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विशाल रंगोली कार्यक्रम
सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विशाल रंगोली कार्यक्रम…..
टीटी नगर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजन….
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुछ ही देर में होंगे शामिल
09 Oct 2026 | 11:05 am
Kawardha News: कवर्धा में 24 घंटे से गन्ना उत्पादक किसानों का हड़ताल जारी
कवर्धा में 24 घंटे से गन्ना उत्पादक किसानों का हड़ताल जारी
केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा
पिछली कैबिनेट में इस संबंध में चर्चा हुई
थी
संबंधित लोगों तक संदेश पहुंचाया जा चुका है
कैबिनेट में गन्ना किसानों को राहत देने चर्चा हुई थी
मैं किसानों से अपील करता हूँ हड़ताल वापस लेना चाहिए
09 Oct 2026 | 11:02 am
Bhopal News: गौकशी का मामला फिर आया सामने
गौकशी का मामला फिर आया सामने
डेयरी फार्म की आड़ में काटे जा रहे थे गौवंश
रहवासी और हिंदू संगठनों में आक्रोश
गब्बर यादव और मुन्ना यादव कर रहे थे डेयरी संचालन
मामले में चार विशेष समुदाय के शख्स और संचालकों की भूमिका आई सामने
एक विशेष समुदाय के शख्स समेत संचालकों को किया गिरफ्तार
हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन को लेकर किया आवाहन
कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला
09 Oct 2026 | 11:00 am
UP News: लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिवाली पर उज्ज्वला योजना कनेक्शन धारकों को फ्री सिलेंडर देने का कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश में भदोही का नाम संत रविदास नगर बदलने का भी प्रस्ताव आज कैबिनेट में रखा जाएगा
मुख्यमंत्री योगी आज की कैबिनेट में बड़े प्रस्तावो पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
09 Oct 2026 | 10:57 am
UP News: शाम 7 बजे सीएम आवास पर हाईलेवल बैठक
शाम 7 बजे सीएम आवास पर हाईलेवल बैठक
कानून-व्यवस्था और त्योहारों को लेकर करेंगे समीक्षा
दुर्गा पूजा, दशहरा पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे प्रदेश के सभी बड़े अधिकारी
मंडलायुक्त, DM से लेकर ADG, IG, SSP तक होंगे शामिल
संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पैनी नजर – सीएम देंगे निर्देश
09 Oct 2026 | 10:48 am
Raipur News: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान
पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान
प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का 3 दिन का बस्तर दौरा था
बोध घाट परियोजना को लेकर कल बड़ी बैठक हुई है
आने वाले समय में बोध घाट प्रभावितों से राहुल गांधी मिलेंगे
कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि 56 गांव और 20 से 30 हजार लोगों को विस्थापन होने नहीं देंगे
कांग्रेस बोध घाट को बचाएगी
राहुल गांधी बहुत जल्द बोध घाट के प्रभावितों से मिलेंगे
09 Oct 2026 | 10:45 am
Bilaspur News: ट्रेन में शराबी यात्री का जमकर हंगामा
ट्रेन में शराबी यात्री का जमकर हंगामा
एसी कोच के दरवाजे पर बैठकर करता रहा हंगामा
यात्रियों के सामान भी फेंके
शराबी यात्री के हंगामा का वीडियो हुआ वायरल
ट्रेन में आरपीएफ स्टाफ घंटो रही नदारद
यात्री व ट्रेन स्टाफ ने शराबी यात्री पर पाया काबू
यशवंतपुर कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस का बताया जा रहा वायरल वीडियो
ट्रेनों में यात्री सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
09 Oct 2026 | 10:35 am
Sidhi News: मायके से लौटी पत्नी पर नाराज पति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग
मायके से लौटी पत्नी पर नाराज पति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग
महिला 90% झुलसी, रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर
परिजनों ने बीच-बचाव कर बुझाई आग
मड़वास पुलिस ने किया FIR दर्ज
महखोर गांव की घटना
09 Oct 2026 | 10:27 am
Surajpur News: चोरी के शक में दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट
चोरी के शक में दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट
महिलाओं के साथ बर्बरता, जमकर की पिटाई
दूसरे मामले में युवक को भी पीटा
साप्ताहिक बाजार और नगरपालिका के पास हुई घटनाएं
महिला और युवक को थाने लेकर पहुंची पुलिस
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
09 Oct 2026 | 10:00 am
Raipur News: गुढ़ियारी में गुंडे बदमाशों के अलावा उनके परिजनों के हौंसले बुलंद
गुढ़ियारी में गुंडे बदमाशों के अलावा उनके परिजनों के हौंसले बुलंद…
अशोक नगर इलाके में पुलिस की मदद करने पर गुंडों के परिजनों ने घर में घुसकर किया हमला…
आरोपी कुणाल सिंह,कृष सिंह की पतासाजी करने पहुंची थी पुलिस…
पुलिस के वापस होने पर आरोपी के मां बाप समेत भाड़े के गुंडों ने किया हमला…
किराना कारोबारी अमन गणेश गुप्ता पर किया जानलेवा हमला…
पूनम सिंह और उसकी माँ समेत भाड़े के गुंडों ने घर में घुसकर किया हमला…
हमले का CCTV आया सामने…
गंभीर रूप से घायल और दुकान में तोड़फोड़ करने पर भी मामूली धाराओं में FIR की दर्ज…
सभी आरोपी फरार…
गुढ़ियारी थाना इलाके का मामला
09 Oct 2026 | 9:43 am
Kawardha News: कवर्धा में किसानों का प्रदर्शन
कवर्धा में किसानों का प्रदर्शन
पिछले 20 घंटों से किसानों ने किया है चक्काजाम
किसानों के प्रदर्शन पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का बयान
कवर्धा में कल से लगातार किसानों का प्रदर्शन चल रहा है
कवर्धा जिले के कवर करने वाली पांच सड़कों को किसानों ने जाम करके रखा है
लेकिन किसान संघ तो आरएसएस का एक विंग है,आरएसएस बीजेपी की एक आत्मा है
सबसे बड़ा दुर्भाग्य है सत्ता पक्ष में रहकर और गन्ना किसानों की मांग को लेकर वह सड़क में बैठे हैं
सड़क जाम करने से अच्छा आरएसएस के विंग को सीएम हाउस के बाहर बैठ जाना चाहिए
कांग्रेस शुरू से इसकी लड़ाई लड़ रही है
गन्ना किसानों को हमारी सरकार में बेहतर मदद मिली है
अब तक कवर्धा जिले में किसानों का 20 बार से अधिक आंदोलन हो चुका है
गन्ना और धान का किसान इस सरकार से परेशान है
अगर उनके विंग ही आंदोलन कर रहे हैं तो सरकार फेल है
इसलिए बीजेपी के कार्यकर्ता और आरएसएस के विंग भी सड़क में उतरकर डिप्टी सीएम के जिले को पूरी तरह से घेर लिए है
09 Oct 2026 | 9:46 am
Raipur News: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…
MDMA ड्रग के साथ 3 युवतियां गिरफ्तार…
14.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग जब्त…
जब्त ड्रग की कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये…
शंकर नगर चौक पर आधी रात को डिलीवरी के के दौरान दबोचा…
ड्रग सप्लाई के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस…
एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज…
पुलिस आज कर सकती पूरे मामले का खुलासा…
खम्हारडीह थाना में दर्ज हुई FIR.